OnePlus 6 Marvel Avengers Limited Edition की बिक्री आज से

OnePlus 6 के मार्वल एवेंजर्स एडिशन मॉडल को आज भारत में खरीदने का मौका है...

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मई 2018 11:14 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 के मार्वल एवेंजर्स एडिशन को आज भारत में खरीदने का मौका है
  • मार्वल सीरीज़ के प्रशंसकों को था फोन का इंतज़ार
  • लॉन्च कीमत के साथ उठा सकते हैं कई ऑफर का लाभ

OnePlus 6

OnePlus 6 के मार्वल एवेंजर्स एडिशन मॉडल को आज भारत में खरीदने का मौका है। मार्वल सीरीज़ के प्रशंसकों को OnePlus 6 के बैक में कार्बन फाइबर टेक्सचर मिलेगा। इसका अलर्ट स्लाइडर गोल्ड रंग वाला होगा। इसके साथ ही, OnePlus का लोगो भी बैक में गोल्ड रंग का दिया गया है। स्मार्टफोन 5 प्रीलोडिड एवेंजर्स वॉलपेपर के साथ आएगा। बॉक्स को भी कस्टमाइज ढंग से डिज़ाइन किया गया है।  OnePlus 6 Marvel Avengers Limited Edition में आइरन-मैन थीम्ड बैक है। बॉक्स पर भी एवेंजर्स का लोगो है।

OnePlus 6 के लॉन्च ऑफर मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन के साथ भी दिए जाएंगे। सिटीबैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों के पास लोकप्रिय बैंक से बिना ब्याज वाले ईएमआई चुनने का विकल्प है। OnePlus अपनी ओर से सभी OnePlus 6 खरीदारों को 12 महीने का एक्सिडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन दे रही है। इसके अलावा 250 रुपये का अमेज़न प्राइम वीडियो गिफ्ट कार्ड मिलेगा। आइडिया सब्सक्राइबर अगर वनप्लस 6 खरीदते हैं तो उन्हें 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
Advertisement
 

8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के अलावा यह स्पेशल एडिशन वेरिएंट गोरिल्ला ग्लास 5 के कवर के नीचे कार्बन फाइबर टेक्सचर के साथ आता है। पिछले हिस्से पर गोल्ड रंग में वनप्लस और एवेंजर्स का लोगो है। बॉक्स के अंदर वनप्लस 6 मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन के लिए साथ आइरन मैन प्रोटेक्टिव कवर है। लिमिटेड एडिशन है, ऐसे में स्टॉक भी सिमित ही होगी।
 

OnePlus 6 Marvel Avengers Limited Edition स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है।
Advertisement

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।
Advertisement

OnePlus 6 के इस वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, Amazon, Avengers

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.