OnePlus 6 पहली बार मिलेगा सस्ते में, जानिए क्या है ऑफर

पहली बार भारत में वनप्लस 6 की कीमत में कुछ समय के लिए कटौती की जाएगी। 10 अक्टूबर से Amazon Great Indian Festival सेल का आगाज हो रहा है। सेल के दौरान OnePlus 6 का 64 जीबी वेरिएंट 5,000 रुपये के डिस्काउंट पर मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2018 12:58 IST
ख़ास बातें
  • 5,000 रुपये सस्ते में मिलेगा OnePlus 6
  • अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 10 से 15 अक्टूबर तक
  • OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है

OnePlus 6 की कीमत 34,999 रुपये से शुरू

OnePlus के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 को इस साल मई में लॉन्च किया गया था। इस बीच कंपनी ने OnePlus 6T को लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। जिसका असर वनप्लस 6 भी पड़ेगा। पहली बार वनप्लस 6 की कीमत में कुछ समय के लिए कटौती की जाएगी। 10 अक्टूबर से Amazon Great Indian Festival सेल का आगाज हो रहा है। सेल के दौरान OnePlus 6 का 64 जीबी वेरिएंट 5,000 रुपये के डिस्काउंट पर मिलेगा। वैसे तो इस फोन की कीमत 34,999 रुपये है लेकिन पांच दिनों तक चलने वाली इस सेल में ग्राहक यह हैंडसेट 29,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

OnePlus 6 के अन्य वेरिएंट की कीमत में भी कटौती हो सकती है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर यह हैंडसेट 64 जीबी/ 128 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इन वेरिएंट की कीमत क्रमश: 34,999 रुपये, 39,999 रुपये और 43,999 रुपये है।

OnePlus अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में कटौती तो नहीं करती। लेकिन सेल के दौरान कंपनी ग्राहकों को कैशबैक, अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट आदि ऑफर्स जरूर मुहैया कराती है। लेकिन Poco F1 से मिली चुनौती के बाद कंपनी अपनी रणनीति पर विचार कर रही है। कंपनी जल्द OnePlus 6T को भी लॉन्च कर सकती है। अगर बात करें वनप्लस 6टी के प्रमुख फीचर की तो यह हैंडसेट स्क्रीन अनलॉक फीचर, वॉटरड्रॉप नॉच और 3,700एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है। यह स्मार्टफोन 17 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Xiaomi Poco F1 की कीमत पर नजर डालें तो 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये, 8 जीबी रैम/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। शाओमी ने आर्मर्ड एडिशन को भी लॉन्च किया है, इस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Flipkart और Mi.com पर रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  6. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  5. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  7. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  10. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.