वनप्लस 3 स्मार्टफोन भारत में 15 जून से अमेज़न इंडिया पर मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जून 2016 18:52 IST
वनप्लस इंडिया ने मंगलवार को जानकारी दी कि वनप्लस 3 हैंडसेट स्थानीय मार्केट में अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर मिलेगा। हैंडसेट की बिक्री 15 जून (बुधवार) को दोपहर साढ़े बारह बजे शुरू होगी। कंपनी ने पहले ही बताया है कि यह ओपन सेल के जरिए उपलब्ध होगा। संभव है कि यह हैंडसेट कुछ ही वक्त में आउट ऑफ स्टॉक चला जाए।

याद दिला दें कि इस स्मार्टफोन को 14 जून को भारतीय समयानुसार रात 10 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट वर्चुअल स्पेस स्टेशन में आयोजित होगा जिसे वनप्लस एंड्रॉयड ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यह पहला मौका है जब वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन को बिना इनवाइट बेचेगी। कंपनी लॉन्च से पहले इस हैंडसेट की फ्लैश सेल चीन में आयोजित करने वाली है।

15 जून को कंपनी भारत के तीन शहरों में इस हैंडसेट के लिए पॉप-अप इवेंट आयोजित करेगी। इन इवेंट में यूज़र को स्मार्टफोन का फर्स्ट-हैंड अनुभव मिलेगा। यहां पर फ्लैगशिप हैंडसेट को खरीदा भी जा सकेगा।

धीरे-धीरे इस हैंडसेट से जुड़ी जानकारियों के लीक होने का सिलसिला और तेज हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) के डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपेसट और दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज का ज़िक्र है। हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। लिस्टिंग में 3650 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का ज़िक्र है। यह एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। दो वेरिेएंट के अलावा वनप्लस 3 को 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लिस्ट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 3, OnePlus 3 Sale, Amazon

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.