वनप्लस 3 के डिजाइन को लेकर कंपनी ने किया बड़ा दावा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 मई 2016 15:54 IST
वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से लीक और खबरों में जानकारी सामने आई है। कंपनी भी वनप्लस 3 को लगातार खबरों में बनाए रहने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब कंपनी के सीईओ ने नए वनप्लस स्मार्टफोन के डिजाइन को लेकर बड़ा दावा किया है।

चीन की वेबसाइट गिज्मोचाइना के मुताबिक, वनप्लस के सीईओ लेयू ज़ोहू ने चीन की वेबसाइट वीबो पर एक पोस्ट में कहा, ''कंपनी का आने वाला स्मार्टफोन वनप्लस 3 हाथ में पकड़ने पर सुखद अहसास देता है।'' लेयू का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि वनप्लस 3 को लॉन्च होने की खबरें जोरों पर है।
Advertisement

इससे पहले इसी हफ्ते भरोसेमंद टिप्सटर इवान ब्लास ने वनप्लस 3 की रेंडर तस्वीर भी पोस्ट की थी। ब्लास ने दावा किया कि वनप्लस 3 एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा। वनप्लस 3 स्मार्टफोन में इवान ने 3000 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी भी दी। नई तस्वीर में वनप्लस 3 को करीब से देखा जा सकता है। रियर कवर पर सैंडटोन टेक्चरयुक्त कवर की जगह अब मेटल यूनिबॉडी डिजाइन ने ले ली है। कैमरे की संरचना पूरी तरह बदल गई है। कैमरा अभी भी रियर पर बीचोंबीच है लेकिन स्क्वायर शेप वाला लेंस फ्लैश के साथ नीचे की तरफ है जबकि वनप्लस 2 में यह कैमरा लेंस के साथ ऊपर दिया गया था।

इसके अलावा पिछली ख़बरों में वनप्लस 3 के दो वेरिएंट में आने की बात कही गई है। इससे पहले वनप्लस 3 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 3 की कीमत 310 डॉलर (करीब 20,500 रुपये) रखी गई है। माना जा रहा है कि यह कीमत वनप्लस 3 के शुरुआती वेरिएंट (4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज) की होगी।
Advertisement

ध्यान रहे कि ये सिर्फ दावे और कयास हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, Oneplus 3, Oneplus 3 smartphone, Oneplus 3 leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का 12000mAh बैटरी वाला फोन 2 रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च!
  2. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  4. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  5. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  6. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  7. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  8. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  9. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  10. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.