वनप्लस 3 के सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट के लिए जुलाई तक करना होगा इंतजार

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 जून 2016 12:51 IST
क्या आप भी वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 का सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं? तो आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर पर एक फोन ऑर्डर करते समय आपको सॉफ्ट गोल्ड विकल्प नहीं दिखेगा। फिलहाल वनप्लस स्मार्टफोन का सिर्फ ग्रेफाइट वेरिएंट ही खरीदने के लिए उपलब्ध है।

एक वनप्लस फैन ने कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पेई को ट्वीट कर वनप्लस 3 के सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट की उपलब्धता के बारे में पूछा। कार्ल पेई ने इसका जवाब देते हुए कहा, ''जुलाई के अंत तक स्मार्टफोन का सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट उपलब्ध होगा।''

वनप्लस 3 के ग्रेफाइट वेरिएंट में ब्लैक फ्रंट किनारों के साथ ग्रे कलर का एल्युमिनियम रियर प्लेट है। जबकि सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट में व्हाइ फ्रंट किनारों के साथ एक हल्की गोल्ड प्लेट दी गई है। अब सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों को जुलाई तक का इंतजार करना होगा।

बता दें, कि कंपनी का चौथा स्मार्टफोन भारत में 27,999 रुपये में मिलेगा। यह ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलने वाला यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट (दो कोर की स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ और दो कोर की 1.6 गीगाहर्ट्ज़) है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह 6 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। वनप्लस 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसको पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.