OnePlus 16 में होगी 240Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, जानें सबकुछ

OnePlus इस साल के आखिर में चीन और ग्लोबल मार्केट में OnePlus 16 लॉन्च करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2026 11:35 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 16 में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की LTPO फ्लैट डिस्प्ले होगी।
  • OnePlus 16 की डिस्प्ले BT.2020 कलर गैमट का सपोर्ट कर सकती है।
  • OnePlus 16 में करीबन 9,000mAh की बैटरी होगी

OnePlus 15 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus इस साल के आखिर में चीन और ग्लोबल मार्केट में OnePlus 16 लॉन्च करने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। हाल ही में लीक हुई जानकारी से पता चला है कि इसमें बेहतर डिस्प्ले के साथ-साथ परफॉर्मेंस और अपग्रेडेड कैमरा भी आ सकता है। OnePlus 16 की डिस्प्ले BT.2020 कलर गैमट का सपोर्ट कर सकती है और बेहतर रिस्पॉन्सिवनेस के लिए कस्टम टच कंट्रोल IC का इस्तेमाल कर सकती है। लीक के अनुसार, वनप्लस 16 की डिस्प्ले में 165Hz रिफ्रेश रेट से भी ज्यादा हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 16 Specifications (Leaked)

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन की वीबो पोस्ट के अनुसार, OnePlus 16 में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की कस्टम BOE LTPO फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है। पैनल में LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जिससे चारों ओर लगभग 1mm के अल्ट्रा-स्लिम और सिममैट्रिकल बेजल बनेंगे। यह डिस्प्ले मास-मार्केट स्मार्टफोन में सबसे हाई रिफ्रेश रेट में से एक प्रदान कर सकता है। न्यूनतम रिफ्रेश रेट 185Hz है, जबकि कंपनी कथित तौर पर 240Hz तक के सपोर्ट की टेस्टिंग कर रही है। वनप्लस 15 की 165Hz तक की रिफ्रेश रेट के मुकाबले में ज्यादा सपोर्ट मिलेगा। आपको बता दें कि OnePlus 15R और हाल ही में लॉन्च हुए Nord 6 जैसे अन्य OnePlus फोन भी इतनी ही हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करते हैं।

टिपस्टर का दावा है कि OnePlus 16 की डिस्प्ले BT.2020 कलर गैमट का सपोर्ट कर सकती है और बेहतर रिस्पॉन्सिवनेस के लिए कस्टम टच कंट्रोल IC का इस्तेमाल कर सकती है। इसे एक फुल फ्लैगशिप डिस्प्ले के तौर पर बताया गया है। परफॉर्मेंस के मामले में इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो चिपसेट मिल सकता है। इसमें नेक्स्ट जेन की LPDDR6 रैम का उपयोग किया जा सकता है। OnePlus 16 बाजार में आने के बाद iQOO 16 जैसे अन्य आगामी फ्लैगशिप फोन को टक्कर दे सकता है, जिनमें भी समान चिपसेट इस्तेमाल होने की संभावना है।

OnePlus 16 अपने कैमरा सिस्टम में अपग्रेड ला सकता है। अफवाहों के अनुसार, इसमें बेहतर सेंसर और इमेजिंग कैपेसिटी के साथ एक एडवांस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का सैमसंग सेंसर वाला अपग्रेडेड पेरिस्कोप कैमरा मिल सकता है। इसमें नेक्स्ट जेन की ग्लेशियर बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा जिसकी कैपेसिटी करीबन 9,000mAh होगी जो OnePlus 15 की 7,300mAh बैटरी की तुलना में ज्यादा होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.