OnePlus 15T लॉन्च होगा 165Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी के साथ!

फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले बताया गया है और यह हाई रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2025 13:37 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन 165Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले बताया गया है।
  • फोन 8.5mm से ज्यादा मोटाई के साथ आ सकता है।

OnePlus 15 की तरह OnePlus 15T फोन में भी हाई रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus की ओर से नया फोन OnePlus 15T इसके एक और कॉमपेक्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च हो सकता है। फोन अगले साल मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन को लेकर अफवाहें शुरू हो गई हैं। लेटेस्ट लीक फोन के बारे में अहम जानकारी देता है। OnePlus 15 की तरह इस फोन में भी हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। आइए जानते हैं और कौन से खास फीचर्स से लैस होगा अपकमिंग फोन। 

OnePlus 15T के लॉन्च से पहले अहम जानकारी एक लीक के माध्यम से सामने आई है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन को लेकर बड़ा खुलासा (via) किया है। यह फोन 165Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। यह हाई रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है। इसके अलावा, इस फोन की मोटाई के बारे में भी टिप्स्टर ने खुलासा किया है। फोन 8.5mm से ज्यादा मोटाई के साथ आ सकता है। 

OnePlus 15T को लेकर हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि फोन में विशाल बैटरी होगी। यह 7000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। यह बात यहां पर तर्क संगत भी हो जाती है। चूंकि फोन की मोटाई बढ़ने वाली है, इसलिए कंपनी यहां पर बैटरी साइज भी बढ़ा सकती है। फोन के अंदर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिलेगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसे लेकर अधिकारिक रूप से कोई संकेत नहीं दिया है। 

वनप्लस 15टी में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह फोन बिल्ड क्वालिटी में भी मजबूत बताया जा रहा है और इसका मिडल फ्रेम मेटल का बना हो सकता है। इसके अलावा फोन में डस्ट-वाटर रसिस्टेंस फीचर भी दिए जा सकते हैं। अपकमिंग डिवाइस के लिए कहा गया है कि यह IP68 रेटिंग से लैस हो सकता है। फोन के लॉन्च को लेकर कयास लगाया गया है कि यह मार्च 2026 में मार्केट में उतारा जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Improved design and attractive colour options
  • Flawless flagship performance
  • Clean, polished, and feature-rich software
  • Exceptional battery life and charging speeds
  • Bad
  • 165Hz is not worth the lower display resolution
  • No alert slider
  • Hasselblad-exclusive features missing
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

7,300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,272x2,772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.