OnePlus 15R vs iQOO 13 vs Realme GT 7 Pro: 60 हजार में कौन सा है बेस्ट?

OnePlus ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15R लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर iQOO 13 और Realme GT 7 Pro से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2025 09:01 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15R क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • iQOO 13 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme GT 7 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3nm प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus 15R vs iQOO 13 vs Realme GT 7 Pro

Photo Credit: OnePlus/iQOO/Realme

OnePlus ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15R लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर iQOO 13 और Realme GT 7 Pro से हो रही है। OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। जबकि iQOO 13 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme GT 7 Pro ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3nm प्रोसेसर से लैस है।  यहां हम आपको OnePlus 15R, iQOO 13 और Realme GT 7 Pro के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 15R vs iQOO 13 vs Realme GT 7 Pro

कीमत
OnePlus 15R के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। वहीं iQOO 13 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। जबकि Realme GT 7 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये है।

Advertisement

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
OnePlus 15R में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1272 पिक्सल और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है। जबकि iQOO 13 में 6.82 इंच की 2K AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका 3168×1440 रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO OLED प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
OnePlus 15R क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि iQOO 13 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme GT 7 Pro में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3nm प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
OnePlus 15R एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है। जबकि iQOO 13 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच ओएस 15 पर चलता है। वहीं Realme GT 7 Pro एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Advertisement

बैटरी बैकअप
OnePlus 15R में 7400mAh बैटरी दी गई है, जो कि 80वॉट सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि iQOO 13 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120 वॉट फास्‍ट चार्जिंग और 100W WPD/PPS चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme GT 7 Pro में 5,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
OnePlus 15R के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जबकि iQOO 13 के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/1.85 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Realme GT 7 Pro के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.65 अपर्चर और 120x हाइब्रिड जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
OnePlus 15R में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, 5जी, ड्यूल 4G VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि iQOO 13 में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G SA/NSA, जीपीस, एनएफसी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Realme GT 7 Pro में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

डाइमेंशन
OnePlus 15R की लंबाई 163.41 मिमी, चौड़ाई 77 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और 218 ग्राम है। जबकि iQOO 13 की लंबाई 163.37 मिमी, चौड़ाई 76.71 मिमी, मोटाई 8.13 मिमी और वजन 213 ग्राम है। वहीं Realme GT 7 Pro की लंबाई 162.45 मिमी, चौड़ाई 76.89 मिमी, मोटाई 8.55 मिमी और वजन 222.8 ग्राम है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • Bad
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth 165Hz AMOLED display
  • Strong gaming performance
  • Excellent durability and software support
  • Outstanding battery life
  • Bad
  • No telephoto camera
  • No LTPO display
  • More expensive than OnePlus 13R
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1272x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.