OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 का लॉन्च 17 दिसंबर को, यहां जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशंस और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

OnePlus 17 दिसंबर को भारत में OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 लॉन्च करने जा रहा है। दोनों डिवाइस के कई फीचर्स कंफर्म किए जा चुके हैं, जिनमें 165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 और 2.8K स्क्रीन शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2025 15:38 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15R में 165Hz AMOLED और Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  • OnePlus Pad Go 2 में 12.1-इंच 2.8K Dolby Vision डिस्प्ले
  • लॉन्च इवेंट 17 दिसंबर को बेंगलुरु में लाइव स्ट्रीम होगा

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने अपने अगले बड़े लॉन्च इवेंट का एलान कर दिया है। ब्रांड 17 दिसंबर को बेंगलुरु में एक लाइव कीनोट आयोजित करेगा, जहां कंपनी OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 को पेश करेगी। खास बात यह है कि यह इवेंट OnePlus की 12वीं एनिवर्सरी के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। OnePlus 15R के मुख्य स्पेसिफिकेशंस को पहले ही कंफर्म किया जा चुका है, जिसमें बैटरी, चिपसेट और डिस्प्ले डिटेल्स शामिल हैं। वहीं, Pad Go 2 मौजूदा Pad Go के सक्सेसर के रूप में आ रहा है और इसमें भी कई अपग्रेड्स शामिल होने की संभावना है, खासतौर पर परफॉर्मेंस और बैटरी संबंधित। चलिए लॉन्च से पहले, इन डिवाइसेज से जुड़ी अब तक मिली जानकारियों पर नजर डालते हैं।

OnePlus 15R specifications (confirmed)

OnePlus ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि OnePlus 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा, बिल्कुल फ्लैगशिप OnePlus 15 की तरह। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 450PPI तक और पीक ब्राइटनेस 1,800 nits तक पहुंचती है। ब्राइटनेस 2 nits से लेकर 1,800 nits तक एडजस्ट हो सकती है, जो अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन्स में बेहतर विजिबिलिटी देगी।

Advertisement

फोटोग्राफी के लिए ब्रांड का Detailmax Engine शामिल किया गया है, जो फोटोग्राफी को बेहतर बनाएगा। OnePlus 15 में मौजूद Ultra Clear Mode, Clear Burst और Clear Night Engine, ये तीनों फीचर्स 15R में भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, OnePlus 15R में भी फ्लैगशिप मॉडल के समान Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा। फोन में नया G2 Wi-Fi चिप और Touch Response Chip भी दिया जाएगा।

OnePlus Pad Go 2 specifications (confirmed)

OnePlus Pad Go 2 मार्केट में मौजूदा Pad Go का सक्सेसर होगा। इसमें 12.1-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 2.8K रिजॉल्यूशन और 900 nits पीक ब्राइटनेस मिलेगी। पैनल Dolby Vision सपोर्ट करेगा। कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि टैबलेट को TUV Rheinland Smart Care 4.0 सर्टिफिकेशन मिला है। टैबलेट में OnePlus द्वारा खुद डेवलप किया गया Open Canvas सिस्टम मिलेगा। इसमें यूजर जेस्चर्स से स्प्लिट-स्क्रीन मोड ऑन कर सकेंगे और विंडोज के बीच बिना रुकावट स्विच कर पाएंगे।

Advertisement

OnePlus 15R, Pad Go 2 Launch Event Live Streaming

OnePlus 15R और Pad Go 2 को 17 दिसंबर को भारत में पेश किया जा रहा है। इवेंट बेंगलुरु में आयोजित होगा, लेकिन आप इसे घर बैठे भी देख सकेंगे। इवेंट को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube पेज पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.