OnePlus 15 का डिजाइन लीक: अब नहीं दिखेगा गोल कैमरा, इन बदलावों के साथ होगा लॉन्च

OnePlus 15 में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें एक मेन सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अगस्त 2025 13:30 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15 में मिलेगा नया स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल
  • 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप जिसमें पेरिस्कोप लेंस शामिल
  • अक्टूबर 2025 में OnePlus Ace 6 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद

OnePlus 13 (ऊपर फोटो में) के बाद सीधा OnePlus 15 लॉन्च करेगी कंपनी

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15 को लेकर एक नया लीक सामने आया है जो इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर बड़ा बदलाव दिखाता है। कंपनी इस बार कथित तौर पर अपने ट्रेडिशनल सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल को छोड़कर एक नया स्क्वायर डिजाइन अपनाने जा रही है। फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। फ्रंट में 1.5K फ्लैट डिस्प्ले, LIPO टेक्नोलॉजी, Snapdragon 8 Gen 4 (Oryon CPU) और 7000mAh से ज्यादा की बैटरी दी जा सकती है। 100W फास्ट चार्जिंग, IP68/69 रेटिंग और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट जैसे हाई-एंड फीचर्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

लीक चीन के फेमस टिप्स्टर Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) द्वारा आया है, जिसने अपने Weibo पोस्ट पर OnePlus 15 (संभावित) के प्रोटोटाइप की शुरुआती जानकारी शेयर की है। टिप्सटर का कहना है कि नए फोन का कैमरा डेको अब बड़ा सर्कुलर न होकर ऊपर-बाएं कोने में स्क्वायर शेप में होगा। यह नया डिजाइन पहले से ज्यादा कॉम्पैक्ट और मॉडर्न फील देने वाला होगा।

कैमरा की बात करें तो OnePlus 15 में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें एक मेन सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। इस बार पेरिस्कोप लेंस को लेकर दावा किया गया है कि वह "आश्चर्यजनक रूप से कॉम्पैक्ट" होगा, यानि बड़े फोन डिजाइन पर असर डाले बिना यह एडवांस जूम देगा।

फोन के फ्रंट में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली फ्लैट स्क्रीन मिल सकती है, जो LIPO (Low Injection Pressure Overmolding) टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। इस टेक्नोलॉजी के कारण फोन के बेजल्स बहुत पतले होंगे और डिवाइस का लुक ज्यादा क्लीन और इमर्सिव होगा। Apple पहले ही इस टेक्नोलॉजी को अपने हाई-एंड मॉडल्स में यूज कर चुका है, जिससे ड्यूरेबिलिटी और कंसिस्टेंसी दोनों बेहतर हो जाती हैं।

परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन Qualcomm के आने वाले Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट पर चल सकता है, जिसमें Oryon CPU और नया Adreno 840 GPU दिया जाएगा। यह चिप 16MB कैश के साथ आएगी, जिससे प्रोसेसिंग और ग्राफिक्स दोनों में बड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, OnePlus 15 में 7000mAh से बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने का दावा किया गया है।

Advertisement

टिप्सटर आगे बताता है कि OnePlus 15 IP68 या IP69 रेटेड होगा। इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और अन्य प्रीमियम फीचर्स भी होंगे। यह डिवाइस अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है और OnePlus Ace 6 के साथ डेब्यू करेगा।

OnePlus 15 का सबसे बड़ा डिजाइन चेंज क्या होगा?

इस बार कंपनी ने सर्कुलर कैमरा डिजाइन छोड़कर एक स्क्वायर मॉड्यूल अपनाया है, जो फोन के ऊपर-बाएं कोने में होगा।

OnePlus 15 के कैमरा स्पेसिफिकेशन क्या हैं?

इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है, जिसमें मेन सेंसर, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हैं।

Advertisement

OnePlus 15 का डिस्प्ले कैसा है?

OnePlus 15 में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है, जो LIPO डिस्प्ले पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है।

OnePlus 15 में कौनसा प्रोसेसर होगी?

लीक्स की मानें तो फोन Snapdragon 8 Elite 2 (Gen 4) चिपसेट पर चलेगा, जिसमें Oryon CPU और नया Adreno 840 GPU होगा।

OnePlus 15 में कितनी बैटरी होगी?

लीक्स के मुताबिक, फोन में 7000mAh से ज्यादा बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।

Advertisement

OnePlus 15 का लॉन्च कब होगा?

OnePlus 15 के अक्टूबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है, OnePlus Ace 6 के साथ।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.