6000mAh से बड़ी बैटरी के साथ होगा OnePlus 13T पेश, जानें

OnePlus ने पुष्टि की है कि वह इस महीने के आखिर में चीनी बाजार में एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T लॉन्च करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2025 16:21 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13T में 6,000mAh से बड़ी बैटरी होगी।
  • OnePlus 13T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • OnePlus 13T में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.3 इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी।

OnePlus 13R में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने पुष्टि की है कि वह इस महीने के आखिर में चीनी बाजार में एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T लॉन्च करेगा। OnePlus चीन के प्रेसिडेंट लुइस ली ने बैटरी कैपेसिटी में एक बड़े अपग्रेड की बात करते हुए डिवाइस का टीजर जारी किया। इससे पता चलता है कि OnePlus 13T में 6,000mAh से बड़ी बैटरी होगी, जो छोटे साइज के फ्लैगशिप फोन के लिए एक नया बेंचमार्क होगा। आइए OnePlus 13T के बारे में विस्तार से जानते है।


OnePlus 13T की बैटरी


टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के हाल ही में आए वीबो पोस्ट के अनुसार, OnePlus 13T में 6,200mAh की बैटरी होगी। फोन से संबंधित अफवाहों से पता चला है कि यह 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है। ऐसा अनुमान है कि मॉडल नंबर PKX110 वाला Oppo फोन, जिसे चीन के 3C सर्टिफिकेशन में 80W चार्जर के साथ देखा गया था, आगामी OnePlus 13T हो सकता है। वर्तमान में यह साफ नहीं है कि फोन वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगा या नहीं।
Advertisement

बैटरी कैपेसिटी पर अपने फोकस के बावजूद OnePlus ने परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं की है। OnePlus 13T में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा, जो कि OnePlus 13 जैसी फ्लैगशिप प्रोसेसिंग कैपेसिटी प्रदान करेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में OnePlus का गेमिंग बेस्ड इंजन मिलने की बात कही गई है, जो गेमिंग परफॉरमेंस को बढ़ाने के लिए सीपीयू और जीपीयू फ्रीक्वेंसी को एडजस्ट करता है।


OnePlus 13T Specifications


OnePlus 13T में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.3 इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें अल्ट्रा-नैरो बेजेल्स और एक बॉक्सी फ्रेम है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सेल टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि वनप्लस स्नैपड्रैगन 8 एलीट के साथ फोन को सबसे किफायती कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के तौर पर पेश करना चाहता है, ऐसे में इसकी कीमत 4,000 युआन (लगभग 47,001 रुपये) से कम होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  2. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  5. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  6. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  8. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  9. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.