OnePlus 13s Launch LIVE: वनप्लस का पहला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स

OnePlus आज 5 जून, 2025 को अपना पहला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जून 2025 12:18 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus का लॉन्च इवेंट आज 5 जून, 2025 को दोपहर 12 बजे IST पर शुरू होगा।
  • OnePlus 13s में 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus 13s क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा।

OnePlus 13s Launch Today: 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus आज 5 जून, 2025 को अपना पहला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus 13s फोन वनप्लस इंडिया की ऑफिशियल साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon और ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। OnePlus 13s कंपनी की 13 सीरीज लाइनअप का हिस्सा है और यह खास तौर पर भारतीय बाजार पेश हो रहा है। आइए OnePlus 13s के बारे में विस्तार से जानते हैं।


कब और कहां देखें लाइव लॉन्च इवेंट


Advertisement
OnePlus का लॉन्च इवेंट आज 5 जून, 2025 को दोपहर 12 बजे IST पर शुरू होगा। इच्छुक यूजर्स ऑफिशियल वनप्लस इंडिया यूट्यूब चैनल के जरिए लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं। वनप्लस 13s की लाइव स्ट्रीमिंग दिखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

OnePlus इस इवेंट में OnePlus 13s स्मार्टफोन को पेश करेगा जो कि कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में फ्लैगशिप लेवल का परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट मोबाइल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा और इस चिपसेट के साथ भारत में सबसे किफायती स्मार्टफोन में से एक होने की उम्मीद है। OnePlus का दावा है कि फोन स्टेबल फ्रेम रेट बनाए रखते हुए BGMI जैसे गेम को 7 घंटे तक चला सकता है। यह बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए बड़े 4400mm² क्रायो-वेलोसिटी वेपर चैंबर पर बेस्ड है।


Advertisement
OnePlus 13s Specifications (Expected)


OnePlus 13s में 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा। OnePlus 13s में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में ऑटोफोकस के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कैमरा मिलने उम्मीद है। 13s में कंपनी का नया AI एसिस्टेंट प्लस माइंड भी शामिल होगा, जो यूजर्स को स्क्रीन से डायरेक्ट जरूरी जानकारी को सेव करने और मैनेज करने में मदद करता है। इसमें एक नया प्लस की भी शामिल है जो AI टूल, कैमरा, ट्रांसलेशन और बहुत कुछ तक क्विक एक्सेस प्रदान करता है।

डिजाइन की बात करें तो 13s में फ्लैट ग्लास पैनल और सिंगल हैंड यूज के लिए साउंड ऐजेस के साथ 185 ग्राम का कुल वजन होगा। आगामी फोन ब्लैक वेलवेट, पिंक सैटिन और ग्रीन सिल्क कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए फोन 360° एंटीना सिस्टम से लैस होगा और इसमें भारत का पहला कस्टम डेवलप्ड G1 वाई-फाई चिपसेट मिलेगा।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact form factor
  • Flagship-grade CPU performance
  • Excellent primary camera
  • Some useful AI features
  • Long-lasting battery
  • Four years of Android OS upgrades
  • No bloatware
  • Bad
  • Telephoto camera performance
  • Lacks an ultrawide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.32 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.