OnePlus 13R फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक, 12GB रैम, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से होगा लैस!

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2024 10:28 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 50MP रियर कैमरा, 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स आ सकते हैं।
  • यह Android 15 आधारित OxygenOS 15 से लैस होगा।
  • फोन Nebula Noir और Astral Trail कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 13R (सांकेतिक तस्वीर) में 6.78 इंच का 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है

OnePlus अपने फ्लैगशिप फोन OnePlus 13 को ग्लोबल मार्केट में अगले महीने यानी जनवरी 2025 में पेश कर सकती है। साथ ही साथ यह फोन भारत में भी दस्तक देने वाला है। लेकिन इसके साथ OnePlus 13R भी कंपनी लॉन्च कर सकती है। यह फोन अब काफी लीक्स और सर्टीफिकेशंस में सामने आ रहा है। लेटेस्ट अपडेट में फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। OnePlus 13R में 6.78 इंच का 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, इसमें 50MP रियर कैमरा, 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स आ सकते हैं। आइए जानते हैं फोन के संभावित फुल स्पेसिफिकेशंस। 

OnePlus 13R फुल स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। फोन का संभावित लॉन्च जनवरी 2025 के लिए बताया जा रहा है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन में 6.78 इंच का 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 2780×1264 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होगा। फोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट आ सकता है। जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 750 GPU देखने को मिल सकता है। 

फोन में 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज बताई गई है। यह Android 15 आधारित OxygenOS 15 से लैस होगा। कैमरा की बात करें तो रियर में 50MP का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें OIS का सपोर्ट होगा। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है। फोन में तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर हो सकता है। साथ में LED फ्लैश भी होगा। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर की सिक्योरिटी होगी। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग, स्टीरियो स्पीकर्स का सपोर्ट होगा। इसके डाइमेंशन 161.72 x 75.77 x 8.02mm हो सकते हैं। 

बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। कंपनी इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। फोन Nebula Noir और Astral Trail कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि रिपोर्ट में 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की ही बात की गई है, लेकिन इसमें अन्य वेरिएंट्स भी देखने को मिल सकते हैं। जल्द ही कंपनी इस फोन का टीजर जारी कर सकती है जिसके बाद लीक हुए स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि भी हो सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. स्पैम कॉल्स से पाना चाहते हैं छुटकारा, इस तरकीब का करें उपयोग
  2. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  2. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  4. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  5. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
  6. कार ड्राइवर्स के लिए गजब गैजेट! 1 डिवाइस करेगा 6 काम, लॉन्च हुआ Portronics Vayu Cop
  7. AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
  8. Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर
  10. Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.