OnePlus 13 में होगी 6,000mAh की बड़ी बैटरी! लॉन्च से पहले खुलासा

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2024 08:58 IST
ख़ास बातें
  • फोन में डुअल सैल बैटरी होगी जिसकी कैपिसिटी 5,840mAh की बताई गई है
  • फोन में 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग भी आने की संभावना है
  • यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है

OnePlus 13 में OnePlus 12 फोन से 10% ज्यादा बैटरी क्षमता होगी

OnePlus 13 में कंपनी बड़ी बैटरी देने जा रही है। अपकमिंग फ्लैगशिप फोन बैटरी के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ रहा है। गौर किया जाए तो OnePlus 12 में भी कंपनी ने सेग्मेंट के प्रतिद्वंदियों से ज्यादा बड़ी बैटरी दी थी। अब OnePlus 13 में इससे भी बड़ी बैटरी मिलने वाली है जो कि 6000mAh के लगभग कैपिसिटी की होगी। आइए जानते हैं डिटेल्स।

OnePlus 13 कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा और इसमें जाहिर तौर पर धांसू फीचर्स देखने को मिलेंगे। फोन के लॉन्च में अभी समय है लेकिन इसकी बैटरी कैपिसिटी के बारे में बड़ा खुलासा लॉन्च से पहले हो गया है। 91 मोबाइल्स ने फोन को हाल ही में चीन के TAF सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया था। यहां से पता चलता है कि फोन में डुअल सैल बैटरी होगी जिसकी कैपिसिटी 5,840mAh की बताई गई है। यानी मोटे तौर पर कंपनी इस फोन को 6000mAh बैटरी के साथ प्रोमोट कर सकती है। यह इससे पहले आए OnePlus 12 फोन से 10% ज्यादा होगी। 

बैटरी क्षमता में इजाफा यह बता देता है कि फोन हैवी यूजर्स को भी ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। पिछले कुछ समय से OnePlus अपने फोन में बैटरी सेग्मेंट में खासा फोकस कर रही है। कंपनी फोन में बैटरी क्षमता को बढ़ाती जा रही है। OnePlus Ace 3 Pro को ही देखें तो यह फोन 6,100mAh बैटरी के साथ आता है। 

OnePlus 13 में 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग भी आने की संभावना है और फोन में मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग भी दी जा सकती है। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है जो कि अपकमिंग Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर का ही नया नाम है। इसके अलावा फोन कर्व्ड 2K LTPO डिस्प्ले से लैस होगा। इसमें रियर में 50MP का मेन कैमरा होगा। फोन 50W मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। Xiaomi 15, iQOO 13 जैसे अन्य फ्लैगशिप फोन्स के साथ OnePlus 13 का मुकाबला मार्केट में देखने को मिल सकता है। ये फोन भी नवंबर की शुरुआत के आसपास लॉन्च हो सकते हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.