OnePlus 13 मॉकअप रेंडर से डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें क्या कुछ होगा नया

OnePlus 13 में 2K रेजोल्यूशन वाली 6.8 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मई 2024 10:54 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में 2K रेजोल्यूशन वाली 6.8 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus 13 में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
  • OnePlus 13 फोन Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट से लैस होगा।

OnePlus 13 में 6.8 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Weibo/定焦数码

OnePlus इस साल के आखिर में अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 लॉन्च करने वाला। फोन के नए डिजाइन के बारे में अफवाहें आई हैं। हालांकि, अभी तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली। अब वनप्लस 13 का एक मॉकअप रेंडर वीबो पर सामने आया है जिससे रियर डिजाइन में बदलाव का पता चला है। यहां हम आपको OnePlus 13 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus 13 का डिजाइन


OnePlus लंबे समय से अपने फ्लैगशिप फोन के लिए सर्कुलर और हिंज-स्टाइल कैमरा डिजाइन प्रदान करता रहा है। लेकिन कंपनी अब बदलाव कर सकती है क्योंकि रेंडरर्स में OnePlus 13 के रियर में एक रेक्टेंगुलर कैमरा आईलैंड नजर आता है। नया डिजाइन अपने पिछले मॉडल से अलग है। अंतर सिर्फ इतना है कि OnePlus 13 का कैमरा मॉड्यूल मेटल फ्रेम के साथ फ्लश नहीं है, जिससे थोड़ी ऊंचाई होती है।

वनप्लस 13 के रेकटेंगुलर मॉड्यूल में एक ट्रिपल-कैमरा सेटअप और एक रिंग साइज की एलईडी लाइट है। आईलैंड के बीच में एक हासेलब्लैड लोगो भी है। फोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिख सकता है। वहीं बाएं फ्रेम में सिग्नेचर वनप्लस अलर्ट स्लाइडर मिलने की संभावना है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सिर्फ एक मॉकअप रेंडर है। वनप्लस 13 का फाइनल डिजाइन पूरी तरह से अलग हो सकता है। इसलिए सटीक डिजाइन की जानकारी के लिए लॉन्च का इंतजार करना बाकि है।


OnePlus 13 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


​​स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अफवाह है कि OnePlus 13 में 2K रेजोल्यूशन वाली 6.8 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले दी जाएगी। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की संभावना है। फोन Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट से लैस होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
  2. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  3. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  4. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  8. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  9. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  10. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.