OnePlus 13 की Amazon Great Republic Day Sale में गिरी कीमत

OnePlus 13 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Amazon Great Republic Day Sale तगड़ा मौका साबित होने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जनवरी 2025 08:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus 13 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus 13 में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

अगर आप OnePlus 13 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Amazon Great Republic Day Sale तगड़ा मौका साबित होने वाली है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस वक्त Amazon Great Republic Day Sale सेल चल रही है, जिसमें स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसी बीच हाल ही में चीनी टेक दिग्गज वनप्लस द्वारा पेश किया गया OnePlus 13 भी डिस्काउंट पर मिल रहा है। फोन पर धांसू बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाकर अतिरिक्त बचत की जा सकती है। आइए OnePlus 13 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13 Offers & Discount


ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर OnePlus 13 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 69,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 3 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 66,998 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 53,200 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


OnePlus 13 Specifications


OnePlus 13 में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,264x2,780 पिक्सल, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।  इस फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो 13 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का तीसरा टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 12जीबी रैम और 256जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, GLONASS, Galileo, QZSS, NavIC और एनएफसी सपोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.