मात्र 32,999 रुपये में मिल रहा 40 हजार वाला OnePlus का यह फोन, यहां खरीदें सस्ता

OnePlus 12R खरीदने का सोच रहे हैं तो Amazon पर चल रही मौजूदा सेल में डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2024 15:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12R में 6.78 इंच की कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 12R में 5,500mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus 12R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus 12R में 6.78 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus इस महीने के आखिर OnePlus 13 सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जाएगा। इसी बीच मौजूदा OnePlus 12 सीरीज के OnePlus 12R पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप OnePlus का यह स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट Amazon पर चल रही मौजूदा सेल में कीमत में कटौती और एक्सचेंज ऑफर पा सकते हैं। आइए OnePlus 12R पर मिलने वाली डील और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 12R Price & Offers


OnePlus 12R का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 35,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में MULTIBANK कार्ड से भुगतान पर 3,000 रुपये फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 32,999 रुपये हो जाएगी। यह फोन जनवरी, 2024 में 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिससे 7,000 रुपये सस्ता पा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के मामले में 32,650 रुपये छूट मिल सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले स्मार्टफोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


OnePlus 12R Specifications


OnePlus 12R में 6.78 इंच की कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2780x1264 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 4,500 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 1 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 128GB यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्पीकर, एक आईआर ब्लास्टर, एनएफसी और एक आईपी65-रेटेड चेसिस शामिल हैं।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  7. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.