OnePlus 12 सीरीज कब होगी भारत में लॉन्‍च? हो गया खुलासा, OnePlus 12R की भी तैयारी!

OnePlus 12 : 4 दिसंबर को वनप्‍लस की 10वीं एनवर्सरी है और वह चीन में बड़े सेलिब्रेशन की तैयारी कर रही है। इस मौके पर वनप्‍लस 12 को लॉन्‍च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 नवंबर 2023 12:03 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस 12 के लॉन्चिंग की तैयार‍ियां हुईं तेज
  • चीन में 4 दिसंबर को आ सकती हैे यह स्‍मार्टफोन सीरीज
  • ग्‍लोबल लॉन्‍च की जानकारी भी आई सामने

Xiaomi 14 सीरीज और iQOO 12 लाइनअप की तरह OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा।

OnePlus 12 स्‍मार्टफोन सीरीज बीते कई दिनों से खबरों में है। चीनी कंपनी अपने नए फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च करने के लिए कमर कस रही है। 4 दिसंबर को वनप्‍लस की 10वीं एनवर्सरी है और वह चीन में बड़े सेलिब्रेशन की तैयारी कर रही है। रिपोर्टों के अनुसार, इस मौके पर वनप्‍लस 12 को लॉन्‍च किया जाएगा। यानी इवेंट में पहली बार वनप्‍लस 12 की ऑफ‍िशियल झलक सामने आएगी। इस बीच एक भरोसेमंद टिप्‍सटर ने वनप्‍लस 12 सीरीज के ग्‍लोबल लॉन्‍च की जानकारी दी है। 

टिप्‍सटर Max Jambor @MaxJmb ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में कहा है कि OnePlus 12 5G अगले साल जनवरी में ग्‍लोबल मार्केट्स में आएगा। हालांकि लॉन्‍च की सटीक तारीख का पता नहीं है। टिप्‍सटर ने अपने पोस्‍ट में सीरीज वर्ड का जिक्र किया है। इसका मतलब है कि एक ज्‍यादा मॉडल लॉन्‍च किए जा सकते हैं। मुमकिन है कि OnePlus 12R लॉन्‍च सीरीज का दूसरा मॉडल हो। याद रहे कि OnePlus 11 और OnePlus 11R को पिछले साल भारत में एकसाथ लॉन्‍च किया गया था। 
Advertisement
 

OnePlus 12 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi 14 सीरीज और iQOO 12 लाइनअप की तरह OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा। ब्रांड ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि इसका रियर कैमरा सेटअप हाइपरटोन कैमरा ऑप्टिमाइजेशन के साथ LYT-T808 मुख्य कैमरा सेंसर के जरिए हेडलाइन किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल IMX581 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जाएगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 12 में 6.82 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलने की उम्मीद है। OnePlus 12 में 16GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इस फोन में 5400mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Very good battery life, 100W charging
  • Lag-free performance
  • Bright and vivid display
  • Capable main camera
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Underwhelming secondary cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.