OnePlus 12 की नई इमेज लीक, नए स्‍मार्टफोन के डिस्‍प्‍ले की एक-एक खूबी सामने आई!

वनप्‍लस ने भी ऑफ‍िशियली यह बताया है कि अपकमिंग वनप्‍लस का डिस्‍प्‍ले 4500 निट्स की पीक ब्राइटनैस देगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 नवंबर 2023 13:17 IST
ख़ास बातें
  • 4 दिसंबर को लॉन्‍च हो रही वनप्‍लस 12 सीरीज
  • फोन के डिस्‍प्‍ले स्‍पेक्‍स को लेकर आई जानकारी
  • नई इमेज भी हुई लीक

वनप्लस 12 में 16GB तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 1TB तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज दी जाएगी।

Photo Credit: digital chat station

OnePlus के नए फ्लैगशिप OnePlus 12 की लॉन्चिंग में अब कुछ दिन बाकी हैं। 4 दिसंबर को यह स्‍मार्टफोन सीरीज अपने होम मार्केट चीन में ऑफ‍िशियल हो जाएगी। तमाम लीक रिपोर्टों में नए वनप्‍लस फोन्‍स के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। अब एक जाने-माने टिप्‍सटर ने OnePlus 12 के डिस्‍प्‍ले फीचर्स को डिटेल में शेयर किया है। फोन की नई इमेज भी सामने आई हैं। जानकारी मिली है कि OnePlus 12 में 6.82 इंच का BOE AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। 

टिप्‍सटर, डिजिटल चैट स्‍टेशन का दावा है कि वनप्लस 12 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82-इंच का BOE AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 3168 x 1440 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करता है। साथ ही 2160Hz PWM डिमिंग तकनीक इसमें दी गई है, जिसका मतलब है कि आपकी आंखों की सेहत दुरुस्‍त रहती है यानी आप देर तक स्‍मार्टफोन यूज कर पाएंगे। 

वनप्‍लस ने भी ऑफ‍िशियली यह बताया है कि अपकमिंग वनप्‍लस का डिस्‍प्‍ले 4500 निट्स की पीक ब्राइटनैस देगा। सूरज की रोशन में डिस्‍प्‍ले अच्‍छे से चमके इस बात का खयाल रखते हुए नए वनप्‍लस में खास तकनीक दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि चीनी मार्केट में मौजूद 2K डिस्‍प्‍ले वाले स्‍मार्टफोन्‍स में वनप्‍लस 12 सबसे उम्‍दा होगा, क्‍योंकि इसे डिस्प्लेमेट A+ सर्टिफिकेशन भी मिला है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट वाला LYT-808 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल IMX581 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 पर काम करेगा। वनप्लस 12 में 16GB तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 1TB तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज दी जाएगी।  
Advertisement

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलेगा, जबकि जनवरी 2024 में लॉन्च होने वाले ग्लोबल वर्जन में एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 होगा। इस स्मार्टफोन में 5,400mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट का सपोर्ट करेगी।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.