50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले OnePlus 11R की डिटेल हुई लॉन्च से पहले लीक, मिल सकता है IR ब्लास्टर, अलर्ट स्लाइडर

OnePlus 11R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और रियर पैनल पर एक एलईडी फ्लैश मिलेगा। यह IR ब्लास्टर के साथ डेब्यू करने वाला पहला OnePlus फोन होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2022 10:21 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus जल्द ही मार्केट में OnePlus 11R लेकर आ रही है।
  • OnePlus 11R IR ब्लास्टर के साथ डेब्यू करने वाला पहला OnePlus फोन होगा।
  • OnePlus 11R में कथित तौर पर एक 120Hz फुल एचडी + स्क्रीन मिलेगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus जल्द ही मार्केट में OnePlus 11R लेकर आ रही है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन की जानकारी लीक हो गई है। OnePlus 11R में कथित तौर पर रिमोट कंट्रोल के लिए एक अलर्ट स्लाइडर और एक इन्फ्रारेड ब्लास्टर (IR) मिल सकता है। OnePlus 11R प्रोटोटाइप की लीक हुई फोटोज ने कैमरा आइलैंड और डिस्प्ले समेत काफी कुछ की जानकारी दी है। OnePlus 11 सीरीज में कथित तौर पर दो स्मार्टफोन OnePlus 11 और OnePlus 11R शामिल होंगे। इस फोन में OnePlus का अलर्ट स्लाइडर और कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा यह IR ब्लास्टर के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन भी हो सकता है।

MySmartPrice द्वारा शेयर की गई लीक फोटो के मुताबिक, OnePlus 11R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और रियर पैनल पर एक एलईडी फ्लैश मिलेगा। फोटो से यह भी साफ होता है कि आगामी स्मार्टफोन में OnePlus 10 Pro और OnePlus 10T 5G जैसा एक कैमरा मॉड्यूल डिजाइन मिलेगा जो कि एक रेक्टेंगुलर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है।

रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 11R IR ब्लास्टर के साथ डेब्यू करने वाला पहला OnePlus फोन होगा। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मिलने की जानकारी दी गई है। इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल OnePlus 10T 5G में किया गया था। चिपसेट TSMC के 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है। हालांकि इसके पहले वाला OnePlus 10R एक MediaTek Dimensity 8100-Max पर बेस्ड फोन है।
 

OnePlus 11R के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus 11R में कथित तौर पर एक 120Hz फुल एचडी + स्क्रीन मिलेगी। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। स्टोरेज के लिए इसमें LPDDR5 RAM मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में Sony IMX766 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो या डेप्थ सेंसर मिल सकता है। वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। OnePlus 11R के बारे में पिछली लीक में बताया गया था कि फोन 16GB RAM और अधिकतम 256GB स्टोरेज से लैस होगा। चार्जिंग सेटअप की बात करें तो यह स्मार्टफोन 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fast SoC, lots of RAM and storage
  • Good battery life and super-quick charging
  • Bright, vibrant display
  • Good overall value for money
  • Bad
  • Average photo and video quality
  • No wireless charging, IP rating, eSIM support
  • Fans will miss the alert slider
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.