8GB रैम, 128GB स्टोरेज, 50MP कैमरा के साथ OnePlus 11R के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक!

फोन में 50MP का मेन कैमरा, 12MP का सेकंडरी कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा मिलेगा, ऐसा कहा जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जनवरी 2023 09:08 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11R के रैम और स्टोरेज कन्फिग्रेशन लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं।
  • इसका बेस मॉडल 8GB रैम से शुरू हो सकता है।
  • OnePlus 11R में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

OnePlus 11R जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया जा सकता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus के अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 11R को लेकर इन दिनों रोजाना लीक्स सामने आ रहे हैं। हाल ही में फोन के Amazon पर टीज किए जाने की खबर आई थी जिसमें फोन का कलर और डिजाइन भी देखा जा सकता था। डिवाइस को BIS और चीन की CQC सर्टिफिकेश साइट्स पर भी देखा जा चुका है। अब इसे लेकर एक लेटेस्ट लीक सामने आया है जिसमें फोन के रैम और स्टोरेज कन्फिग्रेशन डीटेल्स सामने आए हैं। 

OnePlus 11R के रैम और स्टोरेज कन्फिग्रेशन लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। इसमें सामने आया है कि इसका बेस मॉडल 8GB रैम से शुरू हो सकता है। यानि कि फोन में 12GB या 16GB तक भी रैम देखने को मिल सकती है, ऐसी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फोन के लिए हाल ही में Amazon टीजर भी लीक हुआ था जिसमें इसके 7 फरवरी के लॉन्च का खुलासा किया गया था। वहीं, टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने मायस्मार्टप्राइस के साथ मिलकर खुलासा किया है कि फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला शुरुआती मॉडल देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि हैंडसेट को गैलेक्टिक सिल्वर कलर में लॉन्च किया जाएगा। 

इतना ही नहीं, कुछ समय पहले एक और टिप्स्टर ने इसके रैम और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में ऐसी ही जानकारी दी थी। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने भी शुरुआती मॉडल 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लीक किया था। वहीं, इसकी कीमत भी टिप्स्टर ने संभावित रूप से लगभग 40 हजार रुपये बताई थी। फोन के स्पेसिफिकेशंस भी कई बार लीक हो चुके हैं। लेकिन कंपनी ने अभी तक इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में अधिकारिक रूप से कोई अपडेट नहीं दिया है।  

OnePlus 11R के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस फोन में 6.7 इंच FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर होगा, जिसके साथ Adreno GPU मिल सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलेगी। ऑपेरटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS के साथ आएगा।

फोन में 50MP का मेन कैमरा, 12MP का सेकंडरी कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा मिलेगा, ऐसा कहा जा रहा है। वहीं OnePlus फोन के फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है। चाइना 3C सर्टिफिकेशन के मुताबिक, OnePlus 11R में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 100W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। डिवाइस में IR ब्लास्टर, अलर्ट स्लाइडर और सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.