16GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus 11R 5G का प्राइस लॉन्च से पहले लीक!

फोन में 50MP का मेन कैमरा, 12MP का सेकंडरी कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। वहीं OnePlus फोन के फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जनवरी 2023 18:48 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS के साथ आ सकता है
  • यह भारत में अप्रैल या मई के करीब लॉन्च किया जा सकता है
  • फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से शुरुआत की जा सकती है

OnePlus 11R जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया जा सकता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 11R जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया जा सकता है। फोन को कंपनी ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर सकती है, ऐसी संभावना जताई जा रही है। इस फोन को OnePlus 11 5G से कम पावरफुल हैंडसेट के रूप में लॉन्च किए जाने की बात सामने आ रही है। डिवाइस को BIS और चीन की CQC सर्टिफिकेश साइट्स पर भी देखा जा चुका है। अब इस फोन के प्राइस डिटेल्स भी लीक हो गए हैं। हम आपको बताते हैं कि इसे किस प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।

OnePlus 11R के लॉन्च से पहले इसकी प्राइसिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इसके प्राइस को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है। टिप्स्टर ने इसके रैम और स्टोरेज कंफिग्रेशन के बारे में भी जानकारी दी है। जिसके मुताबिक, इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला शुरुआती मॉडल देखने को मिल सकता है जिसकी कीमत 35 हजार रुपये से 40 हजार रुपये तक हो सकती है। दूसरा वेरिएंट 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है जिसकी कीमत 45 हजार रुपये के लगभग बताई गई है। 

हाल ही में टिप्स्टर ने OnePlus Ace 2 के बारे में भी अपडेट दिया था। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। OnePlus 11R के बारे में टिप्स्टर का कहना है कि यह भारत में अप्रैल या मई के करीब लॉन्च किया जा सकता है। फोन पिछले कई हफ्तों से अफवाहों में है। इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर भी कई बार लीक्स सामने आ चुके हैं। 

OnePlus 11R के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस फोन में 6.7 इंच FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर होगा, जिसके साथ Adreno GPU मिल सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलेगी। ऑपेरटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS के साथ आएगा।
Advertisement

फोन में 50MP का मेन कैमरा, 12MP का सेकंडरी कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। वहीं OnePlus फोन के फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा। चाइना 3C सर्टिफिकेशन के मुताबिक, OnePlus 11R में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 100W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। डिवाइस में IR ब्लास्टर, अलर्ट स्लाइडर और सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.