16GB RAM, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ OnePlus 11 होगा लॉन्च, Amazon ने जारी की डिटेल्स

लॉन्च से पहले OnePlus 11 की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लाइव हो गई है। यहां पर आगामी फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ उपलब्धता का भी खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2022 09:18 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11 में Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिल सकता है।
  • लॉन्च से पहले OnePlus 11 की ऑफिशियल फोटो नजर आ चुकी हैं।
  • OnePlus 11 ग्लोबल मार्केट में 7 फरवरी को डेब्यू करेगा।

Photo Credit: Amazon

OnePlus चीनी बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन 4 जनवरी को लॉन्च करने के लिए तैयार है। वहीं OnePlus 11 ग्लोबल मार्केट में 7 फरवरी को डेब्यू करेगा। अब लॉन्च से पहले, इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लाइव हो गई है। यहां पर आगामी फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ उपलब्धता का भी खुलासा हुआ है।

OnePlus 11 की Amazon माइक्रोसाइट से पता चला है कि अलर्ट स्लाइडर वापसी कर रहा है जो कि हालिया प्रीमियम OnePlus फोन में नहीं था। टीजर से यह भी पता चलता है कि ब्रांड इमेजिंग कैपेबिलिटिजी के लिए Hasselblad के साथ साझेदारी कर रहा है। स्मार्टफोन के अलावा OnePlus Buds Pro 2 भी इसी माइक्रोसाइट पर लिस्ट हुआ है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन और TWS ईयरफोन दोनों ही Amazon से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

लॉन्च से पहले OnePlus 11 की ऑफिशियल फोटो नजर आ चुकी हैं, जिससे इसके डिजाइन का पता चलता है। आगामी फोन में हाफ पिल के साइज की लिमिट के साथ एक नया डिजाइन किया गया कैमरा आइलैंड है जो साइड फ्रेम से बैक पैनल के मिडिल तक फैला है। इसमें तीन सेंसर और एक एलईडी फ्लैश के साथ एक सर्कुलर कैमरा बम्प है। कैमरे की व्यवस्था के बीच एक हैसलब्लैड टेक्स्ट है। कलर ऑप्शन की बात करें तो स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर (सैंडस्टोन जैसी फिनिश) में उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशंस के मुताबिक, OnePlus 11 में Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिल सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। कथित तौर पर फोन को 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी यूनिट मिलेगी। डिस्प्ले की बात की जाए तो इस फोन में 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 2K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.