50MP कैमरा, 100W चार्जिंग वाले OnePlus 11 5G का नया वेरिएंट आ रहा, जानें इसकी खूबियां

OnePlus 11 5G : वनप्‍लस ने इशारा दिया है कि वह मार्बल ओडिसी (Marble Odyssey) के नाम से एक लिमिटेड एडिशन पेश करेगी। हालांकि इसकी लॉन्‍च डेट का खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 मई 2023 18:43 IST
ख़ास बातें
  • नए वेरिएंट को जल्‍द भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है
  • डिजाइन के अलावा बाकी फीचर्स पहले जैसे ही होंगे
  • OnePlus 11 5G को फरवरी में भारत में लाया गया था

‘वनप्लस 11 5जी’ का ‘मार्बल ओडिसी’ लिमिटेड एडिशन चीन में लाए गए ‘जुपिटर रॉक एडिशन’ के जैसा है। (फोटो- फरवरी में लॉन्‍च किया गया वेरिएंट)

वनप्‍लस 11 5जी (OnePlus 11 5G) स्‍मार्टफोन को इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्‍च किया गया था। कंपनी जल्‍द इसका नया वेरिएंट लाने वाली है। वनप्‍लस ने इशारा दिया है कि वह मार्बल ओडिसी (Marble Odyssey) के नाम से एक लिमिटेड एडिशन पेश करेगी। हालांकि इसकी लॉन्‍च डेट का खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है। एक ट्वीट में वनप्‍लस ने अपकमिंग वेरिएंट की झलक दिखाई है, जो बीते दिनों चीन में लाए गए OnePlus 11 5G के जुपिटर रॉक एडिशन से मिलती-जुलती है। 

फोटो की तुलना करें, तो ‘वनप्लस 11 5जी' का ‘मार्बल ओडिसी' लिमिटेड एडिशन चीन में लाए गए ‘जुपिटर रॉक एडिशन' के जैसा है। बैक पैनल में वाइट और ब्राउन शेड्स दिखाई देते हैं। इस वेरिएंट की प्रेरणा बृहस्‍पति ग्रह से ली गई है। ‘जुपिटर रॉक एडिशन' को वॉल्यूमेट्रिक माइक्रोक्रिस्टलाइन रॉक कंटेंट का इस्तेमाल करके बनाया गया था। जब इसे लाया गया, तब यह दावा किया गया कि इंडस्ट्री में ऐसा स्मार्टफोन पहली बार आया है। स्मार्टफोन का बैक पैनल वॉटर रेसिस्टेंट और एंटीबैक्टीरियल भी है।
 

वनप्लस 11 5जी का ‘मार्बल ओडिसी' लिमिटेड एडिशन सिर्फ डिजाइन के मामले में अलग होगा। बाकी फीचर्स OnePlus 11 5G जैसे ही होने की उम्‍मीद है। इस फोन में 6.7-inch Quad-HD+ 10-bit LTPO 3.0 AMOLED स्क्रीन है जिसका रेजॉलूशन 1,440x3,216 पिक्सल्स है। फोन की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 0-120Hz और टच सैपलिंग रेट 1,000Hz तक है। डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है। यह HDR 10+ सर्टिफाइड है और Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। 
Advertisement

OnePlus 11 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस रिकगनाइजेशन सपोर्ट और बायोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन है। इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 100W SuperVOOC की फास्ट चार्जिंग दी गई है। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 50MP 1/1.56-inch Sony IMX890 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ आता है। बैक में दूसरा कैमरा f/1.8 अपर्चर और 6P लेंस के साथ 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। तीसरा सेंसर 32 मेगापिक्‍सल का टेलीफोटो कैमरा है। फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.