OnePlus 11 5G Marble Odyssey स्‍मार्टफोन की सेल भारत में शुरू, इसमें है 16GB रैम, 100W चार्जिंग, जानें प्राइस

स्‍पेक्‍स के मामले में यह फोन कुछ महीनों पहले आए OnePlus 11 5G जैसा ही है, अगल है इसका डिजाइन।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 जून 2023 18:49 IST
ख़ास बातें
  • हाल में वनप्‍लस ने नया स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च किया है
  • मार्बल ओडिसी एडिशन की सेल आज से शुरू हो गई है
  • इसकी कीमत 64,999 रुपये है

OnePlus 11 5G Marble Odyssey को 16 GB RAM + 256 GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। इसकी कीमत 64,999 रुपये है।

Photo Credit: Oneplus India

वनप्‍लस (OnePlus) ने हाल में भारत में वनप्लस 11 5जी मार्बल ओडिसी लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन (OnePlus 11 5G Marble Odyssey Limited Edition) को लॉन्‍च किया था। यह स्‍मार्टफोन अब खरीदारी के लिए उपलब्‍ध है। OnePlus.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores और Amazon.in जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स पर वनप्‍लस के इस लिमिटेड एडिशन सेट को खरीदा जा सकता है। स्‍पेक्‍स के मामले में यह फोन कुछ महीनों पहले आए OnePlus 11 5G जैसा ही है, अगल है इसका डिजाइन। 

वनप्लस ने इस स्‍मार्टफोन को पॉलिश्ड मार्बल या रिफाइंड कंकड़ जैसी अल्ट्रा-स्मूथ और कूल-टू-टच बनावट के साथ पेश किया है। स्पेशल एडिशन फोन एक खास माइक्रोक्रिस्टलाइन रॉक कंटेंट मैटेरियल में शोकेस है जो कि यूनिक संगमरमर जैसी फिनिश प्रदान करता है।
Advertisement
 

OnePlus 11 5G Marble Odyssey की कीमत और उपलब्धता

OnePlus 11 5G Marble Odyssey को 16 GB RAM + 256 GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। इसकी कीमत 64,999 रुपये है। यह मार्बल ओडिसी कलर ऑप्‍शन में खरीदा जा सकता है। 
 

OnePlus 11 5G Marble Odyssey के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच का Quad HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 3216 x 1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन का डिस्प्ले HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। OnePlus 11 5G के मार्बल ओडिसी वेरिएंट में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 4nm प्रोसेसर दिया गया है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OnePlus 11 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन में दिया गया है। बैटरी 5 हजार एमएएच की है, जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.1mm, चौड़ाई 74.1mm, मोटाई 8.53mm और वजन 205 ग्राम है।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.