OnePlus 11 5G का स्‍पेशल एडिशन 29 मार्च को लॉन्‍च होगा, पकड़ते ही लगेगा कूल-कूल!

OnePlus 11 5G जुपिटर रॉक एडिशन : पिछले दिनों फोन की एक लाइव इमेज लीक हुई थी, उसमें क्रीम कलर का बैक दिखाया गया था, जो बृहस्‍पति ग्रह के कलर्स के मिलता-जुलता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मार्च 2023 15:34 IST
ख़ास बातें
  • यह एक लिमिटेड एडिशन स्‍मार्टफोन होगा
  • फोन की ज्‍यादा डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं
  • फोन के प्राइस भी नॉर्मल वैरिएंट से ज्‍यादा हो सकते हैं

OnePlus 11 5G जुपिटर रॉक एडिशन : OnePlus 11 5G में 6.7 इंच का क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है।

Photo Credit: Oneplus

स्‍मार्टफोन ब्रैंड वनप्‍लस (Oneplus) का फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन वनप्‍लस 11 5जी (OnePlus 11 5G) एक नए अवतार में पेश होने वाला है। कंपनी ने कहा है कि वह 29 मार्च को चीन में वनप्लस 11 5G का जुपिटर रॉक एडिशन लॉन्‍च करेगी। यह एक लिमिटेड एडिशन स्‍मार्टफोन होगा। लिमिटेड एडिशन स्‍मार्टफोन्‍स की जब बात आती है, तो ज्‍यादातर कंपनियां डिजाइन और मटीरियल से ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करती हैं। वनप्लस 11 5G जुपिटर रॉक एडिशन (OnePlus 11 5G Jupiter Rock Edition) में क्‍या खास होने वाला है, यह अभी सीक्रेट है। 

हालांकि पिछले दिनों फोन की एक लाइव इमेज लीक हुई थी, उसमें क्रीम कलर का बैक दिखाया गया था, जो बृहस्‍पति ग्रह के कलर्स के मिलता-जुलता है। यानी कंपनी ने अपने नए स्‍मार्टफोन को जो नाम दिया है, वह उसकी भावनाओं के अनुरूप है।  रिपोर्टों के अनुसार, वनप्‍लस के प्रेसिडेंट ली जी कह चुके हैं कि जुपिटर रॉक एडिशन एकदम अलग होगा। लिमिटेड टाइम के लिए इस फोन को लॉन्‍च किया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी लॉन्‍च इवेंट में इसकी खूबियों का खुलासा करेगी। 

इस डिवाइस को लेकर बीते दिनों टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने कहा था कि अपकमिंग वनप्‍लस स्‍मार्टफोन में बैक पैनल में एक खास तरह के मटीरियल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे स्पेस मटीरियल कहा है जो कि अभी तक किसी भी डिवाइस में किसी भी कंपनी ने इस्तेमाल नहीं किया है। इससे फोन टच करने में कुछ ठंडा महसूस होगा।
 

OnePlus 11 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच का क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 16GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। यह Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर रन करता है।
Advertisement

OnePlus 11 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर के लिए डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कहा गया है कि इसे फुल चार्ज होने में 25 मिनट का समय लगता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में UFS 4.0 स्टोरेज, यूएसबी टाइप सी पोर्ट,5G, 4G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ए-जीपीएस और एनएफसी दिया गया है। इस फोन का वजन 205 ग्राम है। 

 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.