5000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 2 SoC वाले OnePlus 11 के कलर वेरिएंट्स लीक! दो शानदार कलर्स में होगा लॉन्च!

OnePlus 11 में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 नवंबर 2022 12:45 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आएगा, ऐसी खबर है।
  • फोन की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
  • यह 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ भी आ सकता है।

OnePlus 11 में ब्लैक कलर में मैटे फिनिश वेरिएंट भी आ सकता है।

OnePlus 11 को लेकर एक और लीक सामने आया है जिसमें फोन के कलर वेरिएंट्स का खुलासा किया गया है। वनप्लस का यह अपकमिंग फोन इन दिनों काफी चर्चा में है। फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 SoC होगा, इसके बारे में भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं। कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के लॉन्च की अधिकारिक डेट घोषित नहीं की है। लेकिन इसके कई स्पेसिफिकेशंस लीक्स के माध्यम से पहले ही सामने आ चुके हैं। अब इसके कलर वेरिएंट्स को लेकर भी एक टिप्स्टर ने दावा किया है। 

OnePlus 11 स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह वनप्लस 10 प्रो के सक्सेसर के रूप में मार्केट में आ सकता है। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस पहले ही लीक हो चुके हैं और अब, एक जाने माने टिप्स्टर मैक्स जम्बोर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसके कलर वेरिएंट्स का भी खुलासा किया है। टिप्स्टर का कहना है कि फोन ग्लॉसी ग्रीन और मैटे ब्लैक में आ सकता है। हालांकि, टिप्स्टर ने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि फोन लॉन्च होने पर इसके और अधिक कलर वेरिएंट्स भी देखने को मिल सकते हैं। 
Advertisement

OnePlus 11 के बारे में ये भी कहा गया है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आएगा जिसे पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया है। इसके अलावा, फोन के स्पेसिफिकेशंस का लेटेस्ट अपडेट कहता है कि इसमें 12 जीबी तक रैम और 256जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज स्पेस देखने को मिल सकता है। हालांकि, फोन के डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से संबंधित कुछ स्पेक्स इससे पहले भी ऑनलाइन लीक्स में सामने आ चुके हैं। 

इन हालिया लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जो कि 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा से लैस हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 प्राइमेरी सेंसर, 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX581 अल्ट्रा वाइड लेंस और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल का सोनी IMX709 टेलीफोटो शूटर मिल सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।
Advertisement

OnePlus 11 में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा यह 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ भी आ सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो OnePlus 11 में 5जी, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ v5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा OnePlus 11 में डॉल्बी एटमॉस एंहेंस्ड स्पीकर्स भी मिल सकते हैं। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.