12GB RAM के साथ OnePlus 10RT आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

लिस्टिंग में प्रोसेसर को 2.02 गीगाहर्ट्ज पर 4 कोर, 2.75 गीगाहर्ट्ज पर 3 कोर और 3.19 गीगाहर्ट्ज पर एक प्राइम कोर क्लॉक्ड नजर आ सकता है। यह कॉन्फिगरेशन से पता चलता है कि फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen1 Soc से लैस है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जुलाई 2022 11:05 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus फ्लैगशिप की खबरें ऑनलाइन शुरू हो चुकी हैं।
  • OnePlus 10RT में AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • OnePlus 10RT में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया जा सकता है।

OnePlus 10RT में AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

OnePlus जल्द ही OnePlus 10T को लॉन्च करने वाला है। अभी तक एक और OnePlus फ्लैगशिप की खबरें ऑनलाइन शुरू हो चुकी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर Snapdragon 8+ Gen1 SoC के साथ एक नया OnePlus फ्लैगशिप नजर आया है। लिस्टेड स्मार्टफोन कथित तौर पर OnePlus 10RT होने की उम्मीद है। हाल में आई रिपोर्ट्स से साफ हुआ है कि डिवाइस को बीआईएस इंडिया सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ है।

गीकबेंच पर पहली बार MySmartPrice द्वारा स्पॉट की गई लिस्टिंग में मॉडल नंबर CPH2413 के साथ OnePlus फोन नजर आया है। मॉडल नंबर को कथित OnePlus 10RT से संबंधित होने की संभावना है। लिस्टेड फोन 8GB RAM के साथ Android 12 पर काम कर सकता है।

लिस्टिंग में प्रोसेसर को 2.02 गीगाहर्ट्ज पर 4 कोर, 2.75 गीगाहर्ट्ज पर 3 कोर और 3.19 गीगाहर्ट्ज पर एक प्राइम कोर क्लॉक्ड नजर आ सकता है। यह कॉन्फिगरेशन से पता चलता है कि फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen1 Soc से लैस है। प्रोसेसर को Adreno 730 GPU के साथ लिंक किया गया है।

फोन ने सिंगल-कोर टेस्टिंग में 828 पॉइंट और गीकबेंच पर मल्टी-कोर टेस्टिंग में 3,414 पॉइंट बनाए हैं। ये सभी डिटेल्स थे जो हमें गीकबेंच लिस्टिंग से मिल सकते थे। आपको बता दें कि लिस्टेड फोन OnePlus 10RT होने को कंफर्म नहीं करता है और यह OnePlus 10T भी हो सकता है जो 3 अगस्त को लॉन्च हो रहा है।
Advertisement

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus 10RT में AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान कर सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा हो सकता है। फोन में 150W तक चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है क्योंकि वनप्लस सबसे ज्यादा फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.