19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 10R 5G! ऑफर जानकर रह जाएंगे हैरान

OnePlus के इस 5G फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 फरवरी 2023 15:14 IST
ख़ास बातें
  • Amazon पर OnePlus 10R 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • OnePlus 10R 5G में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
  • OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।

OnePlus 10R 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 11R 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया है। अगर आप इससे पहले वाना वर्जन यानी कि OnePlus 10R 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक किफायती ऑप्शन साबित हो सकता है। जी हां जो ग्राहक OnePlus 11R 5G को नहीं खरीद पा रहे हैं वह ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर OnePlus 10R 5G को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यहां हम आपको वनप्लस 10आर 5जी पर मिलने वाले डिस्काउंट के साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।
 

OnePlus 10R 5G पर ऑफर


OnePlus 10R 5G का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 10% डिस्काउंट के बाद 34,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि एमआरपी 38,999 रुपये है। अगर आप ईएमआई पर फोन खरीदना चाहते हैं तो सिर्फ 1,672 रुपये प्रति माह EMI पर अपना बना सकते हैं। वनप्लस का यह फोन भारत में बीते साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।
 
बैंक ऑफर की बात की जाए तो Citi Bank या HSBC क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 7.5 प्रतिशत (1500 रुपये तक) कैशबैक पा सकते हैं।

एक्सचेंज ऑफर
एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 18,050 रुपये तक बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 16,949 रुपये तक हो जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है। बैंक ऑफर का अधिकतम डिस्काउंट 1271 रुपये और एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम डिस्काउंट 18,050 रुपये मिलाने के बाद कुल बचत 19,321 रुपये हो जाएगी। 
Advertisement
 

OnePlus 10R 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8100 Max प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरा सेटअप के लिए OnePlus के इस 5G फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। 

वनप्लस का यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस फोन 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है।  यह स्मार्टफोन 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,500mAh की बैटरी से लैस है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  2. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  6. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  7. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  8. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
  9. Flipkart Goat Sale में ₹12 हजार से सस्ता खरीदें Samsung Galaxy F70e 5G
  10. क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.