OnePlus 10R 5G की कीमत हुई कम, यहां पर हो रही ऑफर्स की बारिश

OnePlus 10R 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2023 11:56 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10R को Flipkart पर भारी डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है।
  • OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 10R 5G में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

OnePlus 10R 5G 6.7 में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 10R 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट इस फोन पर SBI और Kotak Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर भी अतिरिक्त छूट प्रदान कर रही है। आइए वनप्लस 10आर पर मिलने वाली डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

OnePlus 10R पर ऑफर


OnePlus 10R के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है, हालांकि यह 18 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 31,890 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो SBI या Kotak क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 30,890 रुपये हो जाएगी। यह फोन 5,315 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।
Advertisement

OnePlus 10R 5G भारतीय बाजार में बीते साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये थी। लॉन्च के वक्त कीमत के हिसाब से यह फोन अब 8,109 रुपये सस्ता मिल रहा है।

OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2412 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। OnePlus स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8100-Max SoC प्रोसेसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर चलता है। OnePlus 10R 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OnePlus 10R 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो वनप्लस 10आर 5जी की लंबाई 163.3, चौड़ाई 75.5, मोटाई 8.2mm और वजन 186 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन 5G, 4G एलटीई, वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  2. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  3. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  4. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  7. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  8. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  9. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.