OnePlus 10R 5G की गिरी कीमत, Amazon पर मिल रहा 13 हजार रुपये का डिस्काउंट

OnePlus 10R 5G में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2023 18:15 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है।
  • OnePlus 10R 5G में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • वनप्लस 10आर 5जी Android 13 पर काम करता है।

OnePlus 10R 5G 6.7 में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 10R 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका किफायती साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर चल रही Amazon Great Indian Festival Sale 2023 में OnePlus 10R 5G को सस्ते में खरीदने का मौका है। OnePlus 10R 5G पर कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर आदि का लाभ मिल रहा है। यहां हम आपको OnePlus 10R 5G पर मिलने वाली डील और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus 10R 5G पर ऑफर और डिस्काउंट


Advertisement
OnePlus 10R 5G का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 27,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2250 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 25,749 रुपये हो जाएगी। भारत में अप्रैल, 2022 को OnePlus 10R 5G का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का 38,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह फोन अपनी लॉन्च कीमत से करीब 13,250 रुपये सस्ता मिल रहा है।
 

OnePlus 10R 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट है। OnePlus स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8100-Max SoC दिया गया है। वनप्लस 10आर 5जी Android 13 पर काम करता है। OnePlus 10R 5G में f/1.88 अपर्चर के सात 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। OnePlus 10R 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। OnePlus 10R 5G में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.