5 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा 17 मिनट में चार्ज होने वाला OnePlus 10R 5G, जल्द करें Amazon पर डील है लिमिटेड

OnePlus 10R 5G के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है, लेकिन यह 9 प्रतिशत छूट के बाद 38,999 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 14:11 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की Fluid AMOLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus 10R 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus 10R 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

OnePlus 10R 5G 6.7 में इंच की Fluid AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

Amazon पर OnePlus 10R 5G को डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। जी हां इस वक्त ई-कॉमर्स साइट पर OnePlus 10R 5G को अतिरिक्त 5 हजार रुपये सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए OnePlus 10R 5G पर डील्स और डिस्काउंट के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी जानते हैं।
 

OnePlus 10R 5G पर ऑफर


OnePlus 10R 5G के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है, लेकिन यह 9 प्रतिशत छूट के बाद 38,999 रुपये में मिल रहा है। यह फोन 1,863 रुपये प्रति माह की EMI में खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

OnePlus 10R 5G पर बैंक ऑफर


बैंक ऑफर की बात की जाए तो यह OnePlus फोन ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 28,049 रुपये की ट्रांजेक्शन पर 5,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 13,400 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर का लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। अगर बैंक ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो प्रभावी कीमत 33,999 रुपये हो सकती है।
 

OnePlus 10R 5G के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस के लिए OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2412 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8100 Max प्रोसेसर मिलताा है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन Android 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमराहै। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। स्टोरेज को देखते हुए इस फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 150W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.