12000mAh बैटरी वाला पावर बैंक OnePlus करेगी लॉन्च, 100W Super Flash चार्जिंग से होगा लैस

इसमें 1 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है और 1 यूएसबी टाइप-ए पोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जून 2024 18:18 IST
ख़ास बातें
  • यह पावर बैंक 12000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आएगा।
  • यह क्लाउड ग्रीन और सिल्वर विंग व्हाइट कलर ऑप्शंस में आने वाला है।
  • इसमें 1 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है और 1 यूएसबी टाइप-ए पोर्ट दिया गया है।

पावर बैंक 12000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आएगा। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा।

Photo Credit: ITHome

OnePlus आने वाली 27 जून को एक लॉन्च ईवेंट आयोजित करने जा रही है। इस ईवेंट में कंपनी का लॉन्च से पहले सुर्खियों में पॉपुलर हो चुका फोन OnePlus Ace 3 Pro भी पेश किया जाएगा। इसी के साथ कंपनी अपना नया पावर बैंक भी लॉन्च करेगी। यह पावर बैंक 12000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आएगा। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। कंपनी ने चाइनीज ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इस पावर बैंक को लिस्ट भी कर दिया है जहां पर इसके कई और स्पेसिफिकेशंस का भी पता चलता है। 
 

OnePlus 100W Super Flash Charging Power Bank

OnePlus का यह अपकमिंग पावर बैंक चीन की ई-कॉमर्स साइट JD.com पर लिस्ट कर दिया गया है। 12000mAh की बड़ी पावर कैपिसिटी का यह चार्जिंग डिवाइस स्मार्टफोन और अन्य डिवाइसेज को बहुत जल्दी चार्ज कर सकेगा। ITHome के अनुसार, यह क्लाउड ग्रीन और सिल्वर विंग व्हाइट कलर ऑप्शंस में आने वाला है। यह रेक्टेंगुलर शेप में है और डुअल टोन फिनिश के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें 1 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है और 1 यूएसबी टाइप-ए पोर्ट दिया गया है। इसमें पावर बटन भी दिया गया है जिससे यह ऑन/ऑफ किया जा सकता है। 

कंपनी के अनुसार, यह पोर्टेबल लैपटॉप भी चार्ज कर सकेगा। हालांकि यह किन लैपटॉप के साथ कम्पैटिबल होगा अभी इसके बारे में डिटेल नहीं दी गई है। OnePlus Ace 3 Pro भी इसी ईवेंट में लॉन्च होने जा रहा है। फोन में 6,100mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। जबकि रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-800 मेन सेंसर मिल सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल, और 2 मेगापिक्सल के साथ कुल तीन कैमरा रियर साइड में आ सकते हैं। 

OnePlus Pad Pro टैबलेट भी कंपनी इस ईवेंट में लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी का पहला प्रो टैबलेट होगा। यह Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस हो सकता है। OnePlus Pad Pro में 12.1 इंच LCD डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 3K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट आ सकता है। यह 16GB रैम के साथ आ सकता है। इस टैबलेट में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 9,510mAh की बैटरी दी जा सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  3. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  4. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  2. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  3. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  4. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  6. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  7. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  8. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  9. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  10. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.