OnePlus 10 Pro का टीज़र वीडियो ऑनलाइन लीक! 11 जनवरी को लॉन्च हो सकता है फोन

इस टीज़र वीडियो में जानकारी दी गई है कि OnePlus 10 Pro फोन 11 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, पुरानी लीक्स में सामने आ चुका है कि यह फोन 4 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2021 11:43 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10 Pro की कथित आधिकारिक टीज़र वीडियो हुई लीक
  • वनप्लस 10 प्रो 11 जनवरी को हो सकता है लॉन्च
  • लीक वीडियो में दिखा फोन का डिज़ाइन पुराने लीक रेंडर्स के समान है
OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन हाल ही में गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जिसके जरिए फोन के एंड्रॉयड वर्ज़न, रैम कॉन्फिग्रेशन व प्रोसेसर की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब इस फोन का टीज़र वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जहां फोन की नई लॉन्च तारीख के साथ-साथ फोन का डिज़ाइन भी देखने को मिला है। इस टीज़र वीडियो में जानकारी दी गई है कि यह फोन 11 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, पुरानी लीक्स में सामने आ चुका है कि यह फोन 4 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।
 

मयंक कुमार नामक टिप्सटर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आगामी OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन की टीज़र वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन का डिज़ाइन देखा जा सकता है। यह डिज़ाइन हाल ही में सामने आए रेंडर्स के समान ही है। इसके अलावा, टीज़र वीडियो के जरिए जानकारी मिलती है कि यह फोन 11 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। बता दें, पुरानी लीक में जानकारी मिली थी कि यह फोन 4 जनवरी को लॉन्च होगा।

टीज़र वीडियो में सामने आए फोन के लुक की बात करें, तो यह पहले लीक हो चुके रेंडर्स के समान ही है। फोन के बैक पैनल पर टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पुरानी लीक में जानकारी मिल चुकी है कि इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलेगा। कैमरा मॉड्यूल में Hasselblad ब्रांडिंग देखी जा सकती है।

जैसे कि हमने बताया हाल ही में फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जहां से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। लिस्टिंग के अनुसार, फोन एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा। फोन taro कोडनेम वाले प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर हो सकता है। इसके साथ फोन में 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मिल सकता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.