ओला ऐप के जरिए खरीदें वनप्लस एक्स, 15 मिनट में मिलेगा स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2015 10:20 IST
देश की अग्रणी कैब सेवा प्रदाता ओला अब अपने ऐप के जरिए वनप्लस एक्स स्मार्टफोन की बिक्री भी शुरू करेगी। इतना ही नहीं कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन का ऑर्डर देने के 15 मिनट के अंदर स्मार्टफोन उपभोक्ता के घर पहुंचा दिया जाएगा। ओला ने शनिवार को ओला के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की।

(पढ़ें: वनप्लस एक्स का रिव्यू)
Advertisement

कंपनी की ओर से शनिवार को जारी वक्तव्य के अनुसार, ओला ऐप से वनप्लस स्मार्टफोन की बिक्री मंगलवार (आठ दिसंबर) से शुरू की जाएगी।

वक्तव्य में कहा गया है, "भारत में ऐसा पहली बार होगा कि ऑर्डर देने के मात्र 15 मिनट के अंदर स्मार्टफोन उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा।" ओला के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग) सुदर्शन गंगरादे ने कहा, "इस साझेदारी का हमारा उद्देश्य भारत के सात शहरों, दिल्ली/एनसीआर, मुम्बई, पुणे, बंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद में अपने उपभोक्ताओं और स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों को आठ दिसंबर से इस सेवा का लाभ प्रदान करना है।"
Advertisement

वक्तव्य के अनुसार, वनप्लस एक्स खरीदने की इच्छा रखने वाले उपभोक्ता आठ दिसंबर से सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच ओला ऐप पर ऑर्डर बुक कर सकते हैं।
Advertisement

गंगरादे ने बताया कि ऑर्डर मिलने के बाद एक ओला कैब वनप्लस के प्रतिनिधि के साथ उपभोक्ता के घर पहुंचेंगे। उपभोक्ता स्मार्टफोन की खरीद के लिए नकद (कैश ऑन डिलीवरी) या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.