Nubia Z80 Ultra vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Nubia ने हाल ही में मार्केट में Nubia Z80 Ultra लॉन्च किया है, जिसकी तुलना OnePlus 13 और Samsung Galaxy S25 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2025 08:35 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z80 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया है।
  • OnePlus 13 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy S25 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।

Nubia Z80 Ultra vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G

Photo Credit: Nubia/OnePlus/Samsung

Nubia ने हाल ही में मार्केट में Nubia Z80 Ultra लॉन्च किया है, जिसकी तुलना OnePlus 13 और Samsung Galaxy S25 5G से हो रही है। Nubia Z80 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि OnePlus 13 ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। वहीं Samsung Galaxy S25 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Nubia Z80 Ultra, OnePlus 13 और Samsung Galaxy S25 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Nubia Z80 Ultra vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: कीमत और स्टोरेज

Advertisement

Nubia Z80 Ultra के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,999 युआन (लगभग 61,500 रुपये) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,299 युआन (लगभग 65,300 रुपये) है। वहीं OnePlus 13 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 61,670 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy S25 5G के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 61,500 रुपये और 12GB RAM+512GB वेरिएंट की कीमत 86,999 रुपये है।

Nubia Z80 Ultra vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: डिस्प्ले

Advertisement

Nubia Z80 Ultra में 6.85 इंच की BOX X10 OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3168 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Advertisement

Nubia Z80 Ultra vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: प्रोसेसर

Nubia Z80 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं OnePlus 13 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर आता है। जबकि Samsung Galaxy S25 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है।

Advertisement

Nubia Z80 Ultra vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: ऑपरेटिंग सिस्टम

Advertisement

Nubia Z80 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Nebula AIOS 2 के साथ आता है। वहीं OnePlus 13 एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Samsung Galaxy S25 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। 

Nubia Z80 Ultra vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: कैमरा सेटअप

Nubia Z80 Ultra के रियर में f/1.5 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus 13 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy S25 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा आता है। 

Nubia Z80 Ultra vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: कनेक्टिविटी

Nubia Z80 Ultra में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 3.2 Gen 1 पोर्ट शामिल है। वहीं OnePlus 13 में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और जीपीएस दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy S25 5G में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 आता है।

Nubia Z80 Ultra vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: बैटरी बैकअप


Nubia Z80 Ultra में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus 13 में 6000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 100W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy S25 5G में 4000mAh की बैटरी दी गई है।

Nubia Z80 Ultra की कीमत कितनी है?

Nubia Z80 Ultra के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,999 युआन (लगभग 61,500 रुपये) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,299 युआन (लगभग 65,300 रुपये) है।

OnePlus 13 की कीमत कितनी है?

OnePlus 13 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 61,670 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है।

Samsung Galaxy S25 5G की कीमत कितनी है?

Samsung Galaxy S25 5G के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 61,500 रुपये और 12GB RAM+512GB वेरिएंट की कीमत 86,999 रुपये है।

Nubia Z80 Ultra में कौन सा प्रोसेसर है?

Nubia Z80 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus 13 में कौन सा प्रोसेसर है?

OnePlus 13 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर आता है।

Samsung Galaxy S25 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy S25 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.85 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

7200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1216x2688 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and excellent aesthetics
  • Top-notch display
  • AI features loaded
  • One UI 7 brings nice updates
  • Decent cameras
  • Bad
  • 25W fast-charging limit
  • Expensive (base price)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  2. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  3. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  4. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  5. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  6. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  7. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  8. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  10. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.