Nubia Z80 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक: फ्लैगशिप Qualcomm प्रोसेसर, सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा फोन!

Geekbench लिस्टिंग से पता चला है कि Nubia Z80 Ultra का मॉडल नंबर NX741J है और इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ 16GB RAM मिलेगी और यह Android 16 पर चलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2025 12:02 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z80 Ultra को अक्टूबर 2025 के अंत तक चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है
  • Geekbench लिस्टिंग के अनुसार इसमें 16GB RAM मिलेगी

Nubia Z80 Ultra को Geekbench पर मॉडल नंबर NX741J के साथ लिस्ट किया गया है

Photo Credit: Nubia

Nubia इस महीने चीन में कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पेश करने की तैयारी में है। कंपनी जहां 17 अक्टूबर को Red Magic 11 Pro और 11 Pro+ गेमिंग फोन लॉन्च करेगी, वहीं महीने के अंत तक कैमरा-सेंट्रिक फ्लैगशिप Nubia Z80 Ultra को भी पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही Nubia Z80 Ultra स्मार्टफोन Geekbench और 3C सर्टिफिकेशन डेटाबेस में दिखाई दिया है, जिससे इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स सामने आए हैं। इससे पहले की रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि यह फोन न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस देगा, बल्कि अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा के साथ एक ट्रूली फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस भी ऑफर करेगा।

Geekbench लिस्टिंग से पता चला है कि Nubia Z80 Ultra का मॉडल नंबर NX741J है और इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ 16GB RAM मिलेगी और यह Android 16 पर चलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,646 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,404 स्कोर किया है। वहीं, 3C सर्टिफिकेशन (via Gizmochina) में इसके चार्जर की डिटेल सामने आई है, जो 94.5W आउटपुट की ओर इशारा देती है, हालांकि पिछली रिपोर्ट्स का कहना है कि यह डिवाइस 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

Advertisement

लीक्स की मानें तो Nubia Z80 Ultra में पीछे की ओर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा 35mm लेंस के साथ, एक 1/1.55-इंच अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। खास बात यह है कि इसमें अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिससे स्क्रीन पर कोई नॉच या पंच-होल नजर नहीं आएगा।

बैटरी सेक्शन में भी यह डिवाइस पावरफुल होने वाला है। Nubia Z80 Ultra में कथित तौर पर 7,100mAh की बैटरी होगी। कंपनी ने अभी बाकी स्पेसिफिकेशंस को सीक्रेट रखा है और लॉन्च के समय इसका पूरा खुलासा किया जाएगा।

Nubia Z80 Ultra कब लॉन्च होगा?

Nubia Z80 Ultra को अक्टूबर 2025 के अंत तक चीन में लॉन्च किया जाएगा।

Advertisement

Nubia Z80 Ultra का प्रोसेसर कौन सा है?

इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है।

Nubia Z80 Ultra में कितनी RAM मिलेगी?

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार इसमें 16GB RAM दी गई है।

Nubia Z80 Ultra की बैटरी कितनी बड़ी है?

रिपोर्ट्स में दावा है कि फोन में 7,100mAh बैटरी होगी।

Advertisement

Nubia Z80 Ultra की चार्जिंग स्पीड कितनी होगी?

3C सर्टिफिकेशन में 94.5W चार्जर लिस्टेड है, लेकिन यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

Nubia Z80 Ultra का कैमरा सेटअप कैसा होगा?

इसमें 50MP मेन कैमरा (35mm लेंस), 1/1.55-इंच अल्ट्रा-वाइड लेंस और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा।

Nubia Z80 Ultra की सबसे खास खासियत क्या होगी?

इसका सबसे बड़ा हाइलाइट अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा है, जिससे यह ट्रूली फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस देगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  2. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  6. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  7. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  8. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  9. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  10. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.