Nubia Z60S Pro के स्पेसिफिकेशंस खुलासा, AMOLED डिस्प्ले के साथ 80W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस!

Nubia Z60S Pro फोन में अन्य फीचर्स के लिए बिल्ट-इन Nebula AI भी है। फोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जुलाई 2024 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Nubia कथित तौर पर 23 जुलाई को Nubia Z60S Pro लॉन्च करने वाली है।
  • Nubia Z60S Pro में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Nubia Z60S Pro में 5100mAh की बैटरी दी जाएगी।

ZTE Nubia Z50S Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: ZTE

Nubia कथित तौर पर 23 जुलाई को Nubia Z60S Pro लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने लॉन्च से पहले नए स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है।  इस स्मार्टफोन में 5100mAh की बैटरी दी जाएगी। Z60S Pro तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में उपलब्ध होगा।  यहां हम आपको Nubia Z60S Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nubia ने स्मार्टफोन में मिलने वाले कुछ फीचर्स को दिखाने के लिए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो के अनुसार, स्मार्टफोन में फ्लैट साइड और थोड़े साउंडेड कॉर्नर हैं। रियर की ओर सर्कुलर कैमरा आईलैंड का डिजाइन समान है और इसमें एक उभार है। इस बार एक अतिरिक्त लेंस है, जो इसे क्वाड-कैमरा सेटअप बनाता है। हालांकि, कंपनी ने कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता चला है।


Nubia Z60S Pro Specifications


कैमरा सेटअप की बात करें तो बीते साल वाले Nubia Z50S Pro से f/1.6, 35mm, 1/1.49 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल 80mm टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड (13 मिमी) कैमरा है। वीडियो से आगामी स्मार्टफोन के कैमरा सिस्टम के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चला। फोन एक अलर्ट स्लाइडर से लैस होगा और रियर फ्लैश मॉड्यूल भी कैमरा आईलैंड के बाहर रखा जाएगा। Z60S Pro तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में उपलब्ध होगा।

वीडियो में जिस अन्य फीचर पर जोर दिया गया है, वह इसके कैमरा सिस्टम में एआई का इस्तेमाल है। इसके अलावा Nubia Z60S Pro फोन में अन्य फीचर्स के लिए बिल्ट-इन Nebula AI भी है। फोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में 5100mAh की बैटरी दी जाएगी। पिछली अफवाहों के अनुसार, स्मार्टफोन 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो ड्रैगन राइनो ग्लास कवर से प्रोटेक्टेड है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.