Nubia बना रही फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन, 2024 में होगा लॉन्‍च! होंगी ये खूबियां, जानें

Nubia Z60 Fold : डिवाइस को किस महीने लॉन्‍च किया जा सकता है और उसमें क्‍या स्‍पेसिफ‍िकेशंस होंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2023 18:06 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Flip 5G स्‍मार्टफोन हो सकता है लॉन्‍च
  • नूबिया का पहला फोल्‍डेबल फोन होगा
  • अगले साल हो सकती है लॉन्चिंग

Nubia Flip 5G के डिजाइन पर कंपनी ने काफी मेहनत की है। यह एक स्‍टाइलिश स्‍मार्टफोन होगा। (Nubia Z60 Ultra की तस्‍वीर)

स्‍मार्टफोन ब्रैंड Nubia (नूबिया) भी फोल्‍डेबल डिवाइस के मार्केट में उतरने जा रहा है। उम्‍मीद है कि कंपनी नए साल में Nubia Z60 Fold के रूप में फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर सकती है। कहा जाता है कि यह  Samsung Galaxy Z Flip 5 और OnePlus Open की तरह एक फोल्‍डेबल डिवाइस होगी। एक वर्टिकल फोल्‍डेबल फोन को भी कंपनी नए साल में ला सकती है, जो Nubia Flip 5G हो सकता है। GSMChina के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। 

रिपोर्ट के अनुसार, GSMChina ने GSMA IMEI डेटाबेस में Nubia Flip 5G नाम और उससे जुड़े मॉडल नंबर को स्‍पॉट किया है। यह मॉडल नंबर NX724J बताया जाता है। डिवाइस को किस महीने लॉन्‍च किया जा सकता है और उसमें क्‍या स्‍पेसिफ‍िकेशंस होंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।  

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि Nubia Flip 5G के डिजाइन पर कंपनी ने काफी मेहनत की है। यह एक स्‍टाइलिश स्‍मार्टफोन होगा। यह भी उम्‍मीद है कि नूबिया फ्लिप अपने कॉम्‍पीटिटर्स से परफॉर्मेंस में तेज होगा। कंपनी इसमें पावरफुल प्रोसेसर का इस्‍तेमाल करेगी। 

नूबिया के अन्‍य स्‍मार्टफोन्‍स की बात करें तो कंपनी ने इसी महीने Nubia Z60 Ultra को लॉन्च किया। Red Magic 9 Pro और Red Magic 9 Pro+ के बाद Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट वाला यह इस कंपनी का तीसरा स्मार्टफोन है। इसमें कैमरा के लिए कटआउट नहीं है क्योंकि इसमें डिस्प्ले के नीचे कैमरा दिया गया है। ZTE की नई अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ इसका फ्रंट कैमरा बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन को ब्लू, सिल्वर और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 4,299 युआन (लगभग 51,096 रुपये),  16 GB + 512 GB का 4,699 युआन (लगभग 56,000 रुपये),  16 GB + 1 TB का 5,299 युआन (लगभग 63,000 रुपये) और 24 GB + 1TB का 5,999 युआन (लगभग 71,400 रुपये) का है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  3. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  4. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  5. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  6. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  7. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  8. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  9. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  10. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.