Nubia Red Magic Mars RNG Edition लॉन्च, 10 जीबी रैम वाला है यह गेमिंग स्मार्टफोन

Nubia Red Magic Mars RNG Edition को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नूबिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन Nubia Red Magic Mars का ही एक वेरिएंट है जिसे पिछले महीने ही 10 जीबी तक रैम के साथ लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2018 14:15 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया रेड मैजिक मार्स आरएनजी एडिशन के स्पेक्स नूबिया रेड मार्स वाले हैं
  • फोन में 6 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • स्नैपड्रैगन 845 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है नूबिया का नया स्मार्टफोन
Nubia Red Magic Mars RNG Edition को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नूबिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन Nubia Red Magic Mars का ही एक वेरिएंट है जिसे पिछले महीने ही 10 जीबी तक रैम के साथ लॉन्च किया गया था। अब इस फोन का नया वेरिएंट चीनी ई-स्पोर्ट्स क्लब रॉयल नेवर गिव अप (आरएनजी) की ब्रांडिंग के साथ आएगा। इसके बैकपैनल पर कई आरएनजी टीम मेंबर्स का सिगनेचर है। यह रेगुलर नूबिया रेड मैजिक मार्स गेमिंग से काफी अलग है। Nubia Red Magic Mars RNG Edition के दो वेरिएंट हैं- 8 जीबी रैम और 10 जीबी रैम।
 

Nubia Red Magic Mars RNG Edition कीमत

चीनी मार्केट में नूबिया रेड मैज़िक मार्स आरएनजी एडिशन के 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,299 चीनी युआन (करीब 33,500 रुपये) में बेचा जाएगा। इस फोन के 10 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 3,888 चीनी युआन (करीब 39,500 रुपये) है। स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। Nubia Red Magic Mars RNG Edition सिर्फ लाल रंग में बिकेगा।
 

Nubia Red Magic Mars RNG Edition स्पेसिफिकेशन

नूबिया रेड मैजिक मार्स आरएनजी एडिशन के स्पेसिफिकेसन नूबिया रेड मैजिक मार्स वाले ही हैं। सिंगल-सिम (नेनो) वाला Nubia Red Magic Mars रेड मैजिक ओएस 1.6 पर आधारित एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। फोन में 6 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। यह हैंडसेट 8जीबी और 10 जीबी रैम विकल्प में मिलेगा।

Nubia Red Magic Mars RNG Edition में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहेगा, अर्पचर एफ/2.0 है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प मिलेंगे।

अब बात कनेक्टिविटी की। फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 3,800एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 158.25x75x9.85 मिलीमीटर और इसका वजन 193 ग्राम है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  4. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  6. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  4. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  6. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  7. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  10. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.