Nubia Red Magic 10 Pro की लॉन्चिंग इसी महीने, 3C सर्टिफ‍िकेशन पर दिखा

प्रो मॉडल को ‘3C सर्टिफ‍िकेशन’ पर देखा गया है। यह कन्‍फर्म करता है कि चीन में नया नूबिया फोन अब अपने लॉन्‍च के करीब आ गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 नवंबर 2024 15:09 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Red Magic 10 Pro सीरीज इस महीने होगी लॉन्‍च
  • चीन में फोन को मिला सर्टिफ‍िकेशन
  • 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा स्‍मार्टफोन

लिस्टिंग से सिर्फ यह पता चल पाया है कि फोन 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Nubia की Red Magic 10 सीरीज इस महीने चीन में लॉन्‍च होने जा रही है। यह एक गेमिंग स्‍मार्टफोन सीरीज होगी, जिसमें प्रमुख रूप से तीन मॉडल Red Magic 10 Pro, 10 Pro+ और 10 Ultra शामिल होंगे। कहा जाता है कि Nubia Red Magic 10 Ultra में 7 इंच का डिस्‍प्‍ले और 7 हजार एमएएच की बैटरी होगी। इसके प्रो मॉडल को ‘3C सर्टिफ‍िकेशन' पर देखा गया है। यह कन्‍फर्म करता है कि चीन में नया नूबिया फोन अब अपने लॉन्‍च के करीब आ गया है। 

गिजमोचाइना के अनुसार, चीन में स्‍पॉट हुए नूबिया स्‍मार्टफोन का मॉडल नंबर NX789J है। इसे चीन की 3C अथॉरिटी से मंजूरी मिल गई है। लिस्टिंग से ना के बराबर फीचर कन्‍फर्म हुए हैं। सिर्फ यह पता चल पाया है कि फोन 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 
Advertisement

बीते दिनों टिप्‍सटर- डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने बतायाा था कि Red Magic 10 Ultra में एक बड़ी स्‍क्रीन मिल सकती है, जोकि 7 इंच की होगी। हालांकि यह कर्व्‍ड नहीं, बल्कि एक फ्लैट डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका फ्रंट कैमरा स्‍क्रीन के पीछे छुपा हुआ होगा और जरूरत पड़ने पर नजर आएगा। Red Magic 10 Ultra में एक बड़ी बैटरी मिलने का अनुमान भी उन्‍होंने जताया था, जो 7000mAh की हो सकती है। 

रिपोर्टों के अनुसार, Red Magic 10 Pro सीरीज में नया OLED पैनल दिया जा सकता है, जिसे BOE के साथ मिलकर तैयार किया गया है। दावा है कि Red Magic 10 Pro सीरीज में अबतक के सबसे नैरो बॉर्डर होंगे। इसमें अंडर-डिस्‍प्‍ले कैमरा होगा यानी कैमरा डिस्‍प्‍ले के पीछे छुपा होगा और जरूरत पड़ने पर ही सामने आएगा। 
Advertisement

पिछली सीरीज के मुकाबले नए रेड मैजिक स्‍मार्टफोन्‍स का डिजाइन थोड़ा फैन्‍सी हो सकता है। इनमें आकर्षक कैमरा बम्‍प देखने को मिलेगा। साथ में ऐसे ए‍स्‍थेटिक्‍स होंगे, जो डिवाइस को एक गेमिंग फोन की तरह दिखाएं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.