7000mAh बैटरी के साथ पेश हुआ सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max, जानें सबकुछ

Nubia Neo 5 Max में 7.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह किसी स्मार्टफोन में मिलने वाला अबतक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जून 2026 14:13 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Neo 5 Max में 7.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।
  • प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 7100 चिप का इस्तेमाल किया गया है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आने वाला है।

Nubia Neo 5 Max में 7.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: ITHome

Nubia ने अपना विशाल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन पेश किया है जो देखने में किसी टैबलेट से कम नहीं है। कंपनी ने Nubia Neo 5 Max को पेश किया है जो 7.5 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ आया है। यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है और LCD पैनल से लैस किया गया है। दावा है कि मॉडर्न स्मार्टफोन्स में यह अबतक की सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन है। डिस्प्ले साइज देखकर ही पता चलता है कि फोन को कंपनी ने खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया है जिनको गेमिंग, मूवी, और मल्टीमीडिया वाला डिवाइस चाहिए। आइए जानते हैं इसके अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Nubia Neo 5 Max Price, Availability

Nubia Neo 5 Max की प्राइसिंग का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। इसे ब्रांड ने चीन में चल रहे MWC Shanghai 2026 में पेश किया है। कंपनी ने Neo 5 सीरीज में इसी तरह के बड़े डिवाइसेज पर फोकस किया है जो गेमिंग और मल्टीमीडिया का बेहतर अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। 

Nubia Neo 5 Max Specifications

Nubia Neo 5 Max में 7.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह किसी स्मार्टफोन में मिलने वाला अबतक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी ने प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 7100 चिप का इस्तेमाल किया है। यह एक मिडरेंज चिपसेट है जो गेमिंग भी हैंडल कर सकता है। फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है। साथ में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। 

यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आने वाला है। जैसा कि पहले बताया गया है, फोन को कंपनी ने गेम लवर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया है। इसलिए इसमें शॉल्डर ट्रिगर भी मिलते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो कंपनी ने इस फोन को युवा यूजर्स के लिए पेश किया है जो एक गेमिंग डिवाइस चाहते हैं। रोचक रूप से यह फोन चीन में पेश नहीं किया जाएगा बल्कि अन्य मार्केट्स में शिप किया जाएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  2. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  3. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  4. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  6. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
  7. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  8. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  9. Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
  10. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.