Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें

Nothing Phone 4a स्मार्टफोन अच्छे खासे डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मार्च 2026 07:45 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 4a में 6.78 इंच की LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone 4a को 5400mAh की बैटरी से लैस किया गया है।
  • Nothing Phone 4a में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Nothing Phone 4a में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Nothing

Nothing ने इसी महीने भारतीय बाजार में अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Nothing Phone 4a लॉन्च किया था। अब यह स्मार्टफोन अच्छे खासे डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप नथिंग का फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर के साथ-साथ पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर काफी बचत हो रही है। आइए Nothing Phone 4a पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone 4a Price & Offers

Nothing Phone 4a का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 31,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4,450 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 27,549 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 27,000 रुपये तक छूट मिल सकती है। हालांकि, इसका पूरा लाभ एक्सचेंज में देने वाले डिवाइस पर निर्भर करता है।

Advertisement

Nothing Phone 4a Specifications

Nothing Phone 4a में 6.78 इंच की LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1224x2720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Phone 4a एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OS 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 5400mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 4a के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,224x2,720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.