Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत

दोनों ही स्मार्टफोन्स अब 6GB/128GB रैम-स्टोरेज में उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 सितंबर 2026 11:36 IST
ख़ास बातें
  • Phone (4a) को कंपनी ने मई में तीन मैमोरी ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था।
  • अब फोन का 6GB+128GB वेरिएंट मार्केट में आया है।
  • Flipkart पर फोन को खरीदा जा सकता है।

Nothing Phone (4a) में 6.78-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

Nothing Phone (4a), Phone (4b) के नए रैम-स्टोरेज वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किए हैं। Nothing Phone (4a) में 6.78-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होकर आता है। इसमें रियर में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसी तरह Phone (4b) में बड़ी बैटरी मिलती है और Snapdragon 6 Gen 4 चिप मिलती है। आइए जानते हैं नए वेरिएंट्स की कीमत। 

Nothing Phone (4a), Phone (4b) 6GB Variants in India

Nothing Phone (4a), Phone (4b) के नए रैम, स्टोरेज वेरिएंट्स भारत में लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स अब 6GB/128GB रैम-स्टोरेज में उपलब्ध करवा दिए गए हैं। 

Advertisement

Nothing Phone (4a) को कंपनी ने इसी साल मई में तीन मैमोरी ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था, जिनमें 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट्स शामिल किए गए थे। अब फोन का 6GB+128GB वेरिएंट मार्केट में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। Flipkart पर फोन को खरीदा जा सकता है। 

Nothing Phone (4b)

Nothing Phone (4b) को इसी साल जुलाई में 8GB+128GB और 8GB+256GB मैमोरी ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था। अब फोन का नया 6GB+128GB वेरिएंट पेश किया गया है। इसकी कीमत 35,999 रुपये है। 

Advertisement

स्मार्टफोन्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इनका ओरिजिनल लॉन्च प्राइस 31,999 रुपये रहा था। लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों के चलते अब फोन 44,999 रुपये तक महंगे हो चुके हैं। इसी तरह Phone (4b) शुरुआत में 8GB/128GB बेस वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब फोन का यही वेरिएंट 39,999 रुपये में मिल रहा है। Phone (4b) में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोन में  Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 50MP + 8MP रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,224x2,720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  2. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  3. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  4. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  5. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  6. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  7. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  9. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.