Nothing के अपकमिंग फोन का नाम Flipkart के URL से हुआ लीक, 4 मार्च को भारत में होगा लॉन्च!

Nothing के अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम Nothing Phone (3a) होगा। ब्रांड ने हाल ही में Flipkart पर एक माइक्रोसाइट को लाइव किया था, जिसके URL में इस नाम को देखा गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जनवरी 2025 18:18 IST
ख़ास बातें
  • Nothing के अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम Nothing Phone (3a) हो सकता है
  • ब्रांड ने हाल ही में Flipkart पर एक माइक्रोसाइट को लाइव किया था
  • इसके URL में इस नाम को देखा गया
Nothing अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को 4 मार्च को लॉन्च करने वाली है। अभी तक कंपनी की ओर से इस डिवाइस के नाम के बारे में किसी प्रकार की जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकिन Flipkart पर लाइव हो चुकी माइक्रोसाइट के URL ने पहले ही नाम का खुलासा कर दिया है। पिछले कुछ समय से इस अपकमिंग Nothing हैंडसेट को Phone (3a) नाम से बुलाया जा रहा था और लेटेस्ट जानकारी भी इसी नाम की पुष्टि करती है। इससे पहले ब्रांड ने एक Pokemon करेक्टर Arcanine को टीज किया था, जिससे इशारा मिला था कि अपकमिंग डिवाइस का कोडनेम Arcanine होगा। ब्रांड ने अपनी वेबसाइट पर भी एक डेडिकेटेड पेज लाइव किया है, जो लोगों को अधिक जानकारी के लिए फ्लिपकार्ट पर ही रीडायरेक्ट करता है। कुछ हालिया लीक्स में कथित Nothing Phone (3a) के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली हैं, जो संकेत देते हैं कि यह eSIM सपोर्ट, 5,000mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 3 SoC जैसी खासियतों से लैस हो सकता है।

Gizmochina के मुताबिक, Nothing के अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम Nothing Phone (3a) होगा। ब्रांड ने हाल ही में Flipkart पर एक माइक्रोसाइट को लाइव किया था, जिसके URL में इस नाम को देखा गया है। अभी तक कंपनी ने अपकमिंग फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। Nothing अपने अपकमिंग फोन को भारत में 4 मार्च को लॉन्च करने वाली है। खबर लिखते समय तक Flipkart ने अपनी वेबसाइट से इस लैंडिंग पेज को हटा दिया था। हालांकि गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में इसके स्क्रीनशॉट को शेयर किया है, जो नाम की पुष्टि करते हैं। Flipkart के ऐप पर लैंडिंग पेज अभी भी लाइव है, लेकिन यहां नाम की जानकारी मौजूद नहीं है। 

Nothing के हालिया टीजर से संकेत मिला था कि कथित Phone 3a का कोडनेम "Arcanine" होगा। फिलहाल इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि ब्रांड Phone 3a के साथ Phone 3a Plus को लॉन्च करेगा या नहीं। हालांकि, Phone 2a के बाद कंपनी ने Phone 2a Plus को भी लॉन्च किया था। अपकमिंग स्मार्टफोन Phone (2a) का सक्सेसर हो सकता है, जिसे पिछले साल मार्च में MediaTek Dimensity 7200 Pro SoC, 5000mAh बैटरी, 50MP + 50MP रियर कैमरा सेटअप और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया गया था।

हालिया रिपोर्टों के अनुसार, Nothing Phone (3a) में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है और यह eSIM के लिए सपोर्ट करेगा। ऐसी संभावना है कि इसके कैमरा सेटअप में टेलीफोटो कैमरा शामिल किया जाए। वहीं, Phone 2a के विपरीत इसमें Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  16. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.