Nothing Phone 3a, 3a Pro का प्राइस लीक, Rs 25 हजार से कम होगी कीमत! लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Nothing Phone (3a) की भारत में कीमत 24,999 रुपये से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मार्च 2025 20:19 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3a) की भारत में कीमत 24,999 रुपये से शुरू हो सकती है।
  • Nothing Phone 3a Pro की कीमत 31,999 रुपये से शुरू हो सकती है।
  • फोन के लॉन्च प्राइस पर बैंक ऑफर भी मिलेगा।

Nothing Phone 3a फोन में 6.77 इंच का AMOLED पैनल आ सकता है।

Photo Credit: Nothing

Nothing जल्द ही अपनी अपकमिंग फोन सीरीज Nothing Phone (3a) को लॉन्च करने वाली है। कंपनी इसे अगले हफ्ते ग्लोबल मार्केट में पेश करने वाली है। पुराने मॉडल्स से तुलना में नए हैंडसेट्स कई अपग्रेड्स लेकर आने वाले हैं। भारत में भी नथिंग फैंस को इनके रिलीज का इंतजार है। अब इन दोनों ही मॉडल्स का प्राइस लॉन्च से पहले लीक हो गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Nothing Phone 3a, 3a Pro का प्राइस लॉन्च से पहले लीक हो गया है। Nothing Phone (3a) की भारत में कीमत 24,999 रुपये से शुरू होगी (via) जिसमें इसका बेस 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आएगा। वहीं, फोन का 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 26,999 रुपये में लॉन्च होगा। टॉप मॉडल की बात करें तो यह 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा जिसकी संभावित कीमत 28,999 रुपये होगी। 
Advertisement

Nothing Phone 3a Pro की कीमत की बात करें तो इस फोन का बेस 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 31,999 रुपये में आ सकता है। अगला वेरिएंट 8 जीबी रैम, 256 स्टोरेज से लैस होगा जिसकी कीमत 33,999 रुपये बताई गई है। फोन का टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा जिसकी कीमत 35,999 रुपये बताई गई है। लेकिन यहां पर एक और बड़ा अपडेट भी यहां दिया गया है। फोन के लॉन्च प्राइस पर बैंक ऑफर भी मिलेगा। बैंक डिस्काउंट के साथ फोन 2000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकेगा। 

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो दोनों डिवाइसेज में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट मिल सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस आ सकती है। फोन में 6.77 इंच का AMOLED पैनल होगा जिस पर Panda Glass प्रोटेक्शन देखने को मिल सकता है। डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस होगा। कथित तौर पर यह 56 मिनट में फुल चार्ज हो सकेगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Android 15 आधारित Nothing OS 3 इनमें देखने को मिल सकता है। दोनों ही फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है। फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी बताया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.