Nothing Phone (3) के डिजाइन का खुलासा टीजर में हुआ, जुलाई में होगा पेश

Nothing ने हाल ही में पुष्टि की थी कि आगामी स्मार्टफोन Nothing Phone (3) को जुलाई 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मई 2025 14:14 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3) को जुलाई 2025 में लॉन्च किया जाएगा।
  • Nothing ने आगामी Nothing Phone (3) का पहला टीजर पोस्ट किया गया है।
  • Nothing Phone (3) पहला ट्रू फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।

Nothing Phone (3) ट्रू फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।

Photo Credit: X/Nothing

Nothing ने हाल ही में पुष्टि की थी कि आगामी स्मार्टफोन Nothing Phone (3) को जुलाई 2025 में लॉन्च किया जाएगा। अब ब्रांड ने आगामी स्मार्टफोन का पहला टीजर पोस्ट किया गया है जिसमें एक टेक्सचर्ड, ब्रेल जैसे बटन के साथ क्लोज-अप इमेज नजर आई हैं, जिससे पता चलता है कि इसमें एक्सेसिबिलिटी को फोकस करते हुए डिजाइन होगा। आइए Nothing Phone (3) के डिजाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Phone (3) में ड्यूल टोन फिनिश भी नजर आया है जो CMF Phone 2 Pro के व्हाइट और ऑरेंज कलर वेरिएंट में देखा गया था। Nothing के सीईओ कार्ल पेई ने पहले ही बताया था कि Phone (3) नथिंग का पहला ट्रू फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसमें प्रीमियम मटीरियल, दमदार परफॉर्मेंस अपग्रेड और नेक्स्ट सॉफ्टवेयर के साथ बनाया गया है। 

उन्होंने यह भी कहा कि Nothing Phone (3) की कीमत यूके में करीब 800 GBP (लगभग 90,510 रुपये) होगी। आपको बता दें कि Nothing Phone (2)  के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 629 GBP (लगभग 71,185 रुपये) थी और भारत में इसकी कीमत 49,999 रुपये थी। AI फीचर्स के साथ Phone (3) की शुरुआत 12GB + 256GB वेरिएंट से होगी। हमें आने वाले हफ्तों में Nothing Phone (3) के फुल डिजाइन और लॉन्च की तारीख समेत फोन के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है।


Nothing Phone (3) Features


Nothing Phone (3) को लेकर अफवाह है कि यह ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। Phone (3) के डिस्‍प्‍ले में होल पंच कटआउट मिल सकता है। फोन की स्क्रीन के बेजल्‍स काफी स्लिम होंगे। Nothing Phone (3) में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें eSIM का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। यह फोन बीते साल जुलाई में पेश किए गए Nothing Phone (2) का सक्‍सेसर होगा, जिसमें क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 प्‍लस जेन 1 प्रोसेसर है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy design
  • The new Glyph Interface is fun to use
  • Primary camera is fantastic
  • Decent everyday performance
  • IP68 rating
  • Good battery backup
  • Bad
  • Doesn't come cheap
  • No charger in the box
  • Periscope and ultra-wide camera performance inconsistent
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing, Flipkart

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.