Nothing Phone 3 का लॉन्च 1 जुलाई को कंफर्म, पहले ही लीक हुई कीमत

Carl Pei के मुताबिक, Nothing Phone (3) की कीमत UK में लगभग 800 GBP (करीब 92,500 लगभग) रखी जाएगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जून 2025 19:52 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3) की कीमत UK में लगभग 800 GBP रखी जाएगी
  • अमेरिका में फोन की कीमतों को भी लीक कर दिया गया है
  • 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत $799 (करीब 68,400 रुपये) हो सकती है

Nothing Phone 3 की कीमत UK में लगभग 800 GBP (करीब 92,500 लगभग) रखी जाएगी

Nothing अब अपने अगले स्मार्टफोन Nothing Phone (3) को ग्लोबल और भारतीय मार्केट में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने आखिरकार फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Nothing के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 1 जुलाई को शाम 6 बजे BST (भारत में रात 10:30 बजे IST) लॉन्च किया जाएगा। फोन को Flipkart के जरिए भारत में बेचा जाएगा। यह डिवाइस Nothing की ओर से पहला ऐसा फोन होगा जिसे "True Flagship" कहा जा रहा है। कंपनी पहले ही इसके कुछ टीजर्स शेयर कर चुकी है और CEO Carl Pei ने खुद इसे लेकर बड़ा दावा किया है।

Nothing ने आज कंफर्म कर दिया है कि Phone (3) को 1 जुलाई को पेश किया जाएगा। Carl Pei के मुताबिक, Nothing Phone (3) की कीमत UK में लगभग 800 GBP (करीब 92,500 लगभग) रखी जाएगी। वहीं, अब एक टिप्सटर ने अमेरिका में फोन की कीमतों को भी लीक कर दिया है। टिप्स्टर @MysteryLupin के अनुसार, 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत $799 (करीब 68,400 रुपये) होगी, जो पिछले फोन से $100 ज्यादा है। वहीं, पहली बार कंपनी 16GB + 512GB वेरिएंट भी पेश करने जा रही है जिसकी कीमत $899 (करीब 77,000 रुपये) बताई जा रही है। 

भारत में Nothing Phone (2) की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये थी और US मार्केट के अनुसार इस बार करीब 12.5% की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी Nothing Phone (3) की भारत में कीमत 60,000 रुपये के अंदर रहने की उम्मीद है।

Nothing Phone (3) को लेकर सबसे बड़ा बदलाव ये है कि इस बार फोन की बैक पर Glyph Interface नहीं मिलेगा। Carl Pei पहले ही कन्फर्म कर चुके हैं कि इस फोन में Glyph लाइट्स की जगह एक नया Dot Matrix डिजाइन दिया जाएगा। यानी बैक पैनल पर अब लाइट्स के बजाय ग्रिड-बेस्ड डिस्प्ले या नॉटिफिकेशन इंटिग्रेशन देखने को मिल सकता है। कंपनी इसे एक नए मिनिमलिस्ट अप्रोच की शुरुआत बता रही है।

फोन के बाकी फीचर्स फिलहाल पूरी तरह से सामने नहीं आए हैं, लेकिन यह कन्फर्म है कि यह अब तक का सबसे प्रीमियम Nothing फोन होगा। 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट इसके हाई-एंड होने की ओर इशारा करता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जून के आखिरी हफ्ते में फोन का फुल डिजाइन और बाकी स्पेसिफिकेशन्स भी रिवील कर देगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy design
  • The new Glyph Interface is fun to use
  • Primary camera is fantastic
  • Decent everyday performance
  • IP68 rating
  • Good battery backup
  • Bad
  • Doesn't come cheap
  • No charger in the box
  • Periscope and ultra-wide camera performance inconsistent
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  4. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  5. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  8. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  9. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  10. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.