Nothing Phone (2a) 6.7 इंच डिस्प्ले, 50MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च!

Nothing Phone (2a) कंपनी की ओर से बजट फ्रेंडली फोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2023 10:21 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस में 6.7 इंच का डिस्प्ले बताया गया है।
  • यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।
  • यह Dimensity 7200 चिपसेट से लैस स्मार्टफोन बताया है।

Nothing Phone (2a) को Nothing Phone (2) का अफॉर्डेबल वेरिएंट कहा जा रहा है

Nothing Phone (2a) को Nothing Phone (2) का अफॉर्डेबल वेरिएंट कहा जा रहा है जिसे कंपनी जल्द लॉन्च कर सकती है। फोन को लेकर लीक्स का सिलसिला शुरू हो चुका है जिसमें इसका डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस बाहर आए हैं। डिवाइस में 6.7 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। टिप्स्टर ने फोन का प्रोडक्शन वैलिडेशन यूनिट (Production Validation Unit) शेयर किया है। जिसमें इसके डिजाइन के बारे में काफी कुछ पता चलता है। 

Nothing Phone (2a) कंपनी की ओर से बजट फ्रेंडली फोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है जिसके बारे में कई डिटेल्स सामने आ रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट में टिप्स्टर योगेश बरार ने फोन प्रोडक्शन वैलिडेशन यूनिट का फोटो शेयर किया है जिसमें इसका फ्रंट और रियर डिजाइन पता चलता है। टिप्स्टर के अनुसार, फोन में 120Hz OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। जो कि 6.7 इंच में बताया गया है। यह Dimensity 7200 चिपसेट से लैस स्मार्टफोन बताया है। जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

Advertisement
कैमरा की बात करें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ में अल्ट्रावाइड सेंसर भी 50 मेगापिक्सल का बताया गया है। फ्रंट में यह 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित Nothing OS 2.5 बताया गया है। 

एक अन्य रिपोर्ट में टिप्स्टर ने फोन का प्रोटोटाइप भी शेयर किया है। जिसमें इसका डुअल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। यहां पर LED फ्लैश भी दिख रहा है। कॉमन बात ये है कि कैमरा को Glyph LED ने घेरा हुआ है जैसा कि पहले आए दोनों मॉडल्स में दिया गया था। इनके साथ ऐप नोटिफिकेशन का सपोर्ट भी संभावित है। 
Advertisement

अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक फोन का कोडनेम Pacman बताया गया है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 7200 SoC देखने को मिल सकता है। साथ में Mali G610 MC4 GPU ग्राफिक्स के लिए दिया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.