Nothing Phone 2a रेंडर ऑनलाइन लीक, ग्लिफ लेस डिजाइन, नया कैमरा आया नजर

Nothing Phone 2a में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 फरवरी 2024 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Nothing Phone 2a में 50 मेगापिक्सल सैमसंग GN9 सेंसर मिलेगा।
  • Nothing Phone 2a स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड होगा।

Nothing Phone 2

Photo Credit: Nothing

Nothing जल्द ही भारत में Nothing Phone 2a को पेश करने के लिए तैयार है। आधिकारिक रिलीज से पहले स्मार्टफोन का एक लीक हुआ रेंडर ऑनलाइन नजर आया है, जिसमें कुछ डिजाइन का पता चला है। Nothing Phone 2a में एक नया बैक पैनल मिल सकता है जिसमें ग्लिफ इंटरफेस शामिल नहीं हो सकता है। Nothing के Phone 1 और Phone 2 स्मार्टफोन में रियर की ओर कस्टमाइजेबल ग्लिफ इंटरफेस है। यह LED-फिल्ड ऐरे कॉल और नोटिफिकेशन के दौरान लाइट प्रदान करती है।

Nothing Phone 2a का कथित रेंडर स्मार्टप्रिक्स के साथ टिपस्टर स्टीव एच.मैकफली (@onleaks) द्वारा शेयर किया गया था। रेंडर में स्मार्टफोन का रियर हिस्सा दिखाया गया है , जिसमें एक व्हाइट फिनिश में एक नया रियर पैनल है और इसमें ग्लिफ इंटरफेस नहीं दिखता है। ग्लिफ इंटरफेस को हटाने वाला यह ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि इसमें ट्रांसपेरेंट रियर पैनल है।
Advertisement

इसके अलावा Nothing Phone 2a में Phone 1 और Phone 2 की तुलना में एक अलग कैमरा लेआउट नजर आता है। टॉप में बाएं कॉर्नर में दो कैमरा लेंस वर्लिकल तौर पर नजर आते हैं। नथिंग ब्रांडिंग और रेगुलेटरी आइकन नीचे की ओर रखे गए हैं। ग्लिफ इंटरफेस और कैमरा अरेंजमेंट की कमी Phone 2a को Nothing Phone 1 और Phone 2 से अलग कर सकती है।

इस महीने के आखिर में मोबाइल वर्ड कांग्रेस (MWC) 2024 के दौरान Nothing Phone 2a के आधिकारिक होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन का कोडनेम एयरोडैक्टाइल है और यह मिड-रेंजर के तौर पर लॉन्च हो सकता है। इसे भारत में Flipkart के जरिए बेचा जाएगा और बीते साल के Nothing Phone 2 जैसे कुछ फीचर्स होंगे। कहा जाता है कि यह फोन Nothing Phone 1 के मुकाबले में अपग्रेड एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
Advertisement

बीते कुछ हफ्तों में Nothing Phone 2a के कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला था। Nothing Phone 2a में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले होगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड होगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7200 SoC से लैस होगा।  कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल सैमसंग GN9 सेंसर और 50 मेगापिक्सल JN1 कैमरा शामिल है। वहीं इसमें 32 मेगापिक्सल का सोनी IMX615 फ्रंट कैमरा मिल सकता है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट शेड्स में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  5. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  6. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  7. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  8. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  10. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.